NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या इस IPL के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं? अब तक दिए ये संकेत
    अगली खबर
    क्या इस IPL के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं? अब तक दिए ये संकेत
    महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    क्या इस IPL के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं? अब तक दिए ये संकेत

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 24, 2023
    11:27 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला गया था।

    मैच के बाद CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईडन गार्डन के दर्शकों का दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। ये सब उन्हें फेयरवेल देने आए थे।

    धोनी के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उनका IPL में आखिरी सीजन हो सकता है।

    बयान

    धोनी ने क्यों कहा दर्शक उन्हें फेयरवेल देने आए हैं?

    मैच के दौरान इडेन गार्डन में हजारों की संख्या में दर्शक धोनी के लिए आए थे। वह KKR का मैच होने के बावजूद धोनी को सपोर्ट कर रहे थे। सभी CSK की जर्सी में नजर आ रहे थे।

    पूरे मैच के दौरान स्टेडियम 'धोनी-धोनी' के नारों से गूंज रहा था। इसके बाद धोनी का वह बयान आया।

    CSK के कप्तान पहले भी संकेत दे चुके हैं कि यह उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है।

    बयान

    धोनी ने कहा था- ये मेरे करियर का आखिरी दौर 

    CSK ने पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था। इस मैच के बाद उन्होंने कहा था, "चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। 2 साल बाद चेन्नई में फैंस के सामने खेलने का मौका मिला है। यहां आकर मुझे अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।"

    इस सीजन अब तक धोनी की कप्तानी में CSK ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    चोटिल

    चोटिल खिलाड़ियों पर धोनी ने क्या कहा? 

    CSK के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। बेन स्टोक्स और दीपक चाहर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं।

    इसको लेकर धोनी ने कहा, "मैं इसे काफी आसान रखता हूं। मैं देखता हूं कि चोटिल खिलाड़ियों की जगह कौन खिलाड़ी बेहतर तरीके से तैयार दिखता है। मैं यह भी देखता हूं कि मैं जिसे मौका दे रहा हूं वह उसकी जगह अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा या नहीं। मुझे आशा है कि सारे खिलाड़ी जल्द वापसी करेंगे।"

    करियर

    IPL के दिग्गज खिलाड़ियों में आता है धोनी का नाम 

    धोनी का नाम IPL इतिहास के शानदार खिलाड़ियों में आता है। अपने IPL करियर में 241 मैच की 211 पारियों में 39.37 की औसत और 135.71 की स्ट्राइक रेट से 5,039 रन बनाए हैं।

    इसमें उन्होंने 84* के उच्चतम स्कोर के साथ 24 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वह अब तक लीग में 348 चौके और 235 छक्के भी जमा चुके हैं।

    इस सीजन धोनी ने 7 मैच में 196.77 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    महेंद्र सिंह धोनी
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH ने CSK को दिया 135 का लक्ष्य, जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम SRH: रविंद्र जडेजा ने हैदराबाद के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने SRH को हराकर दर्ज की चौथी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम SRH: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना चेन्नई सुपरकिंग्स
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: दीपक चाहर की कमी को कौन-सा गेंदबाज कर सकता है पूरा? ये हैं दावेदार दीपक चाहर
    CSK बनाम RR: महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, चेन्नई के लिए 200वें मैच में करेंगे कप्तानी  IPL 2023
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    CSK vs RR: जोस बटलर के IPL में 3,000 रन पूरे, सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा  जोस बटलर

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    GT बनाम KKR: सुनील नरेन ने झटके 3 विकेट, अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स    IPL 2023
    GT बनाम KKR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  वेंकटेश अय्यर
    IPL: रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की बदौलत KKR ने रोका GT का विजयी रथ  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025