Page Loader
GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
क्विंटन डिकॉक ने खेली 70 रन की पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 07, 2023
08:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 51वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के क्विंटन डिकॉक ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके मौजूदा सीजन में पहला और IPL करियर का कुल 20वां अर्धशतक रहा। हालांकि, उनकी इस धमाकेदार पारी के बावजूद भी LSG को इस मैच में 56 रन से हार झेलनी पड़ी। आइए डिकॉक की पारी और उनके IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही डिकॉक की पारी 

इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। LSG से पारी की शुरुआत करने आए डिकॉक ने काइल मेयर्स (48) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक ने 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह उनके IPL करियर का 20वां अर्धशतक है। वह 41 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

IPL करियर  

कैसा रहा है डिकॉक का IPL करियर?  

डिकॉक ने 2013 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने लगभग एक दशक लम्बे IPL करियर में 92 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 32.14 की औसत और 133.91 की स्ट्राइक रेट से 2,764 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। लीग में उनका सर्वोच्च स्कोर 140* है, जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पिछले सीजन के दौरान बनाया था।

लेखा-जोखा 

GT ने दर्ज की 8वीं जीत 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में GT ने पहले खेलते हुए साहा (81) और शुभमन गिल (94*) की पारियों की बदौलत 227/2 का स्कोर बनाया। जवाब में LSG की टीम डिकॉक के अर्धशतक (70) के बावजूद 171/7 का स्कोर ही बना सकी। LSG को इस मैच में 56 रन से हार झेलनी पड़ी है। IPL 2023 में GT की यह आठवीं जीत है। उन्होंने 16 अंको के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।