NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हार के पीछे क्या है कारण?
    अगली खबर
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हार के पीछे क्या है कारण?
    कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हार के पीछे क्या है कारण?

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 24, 2023
    08:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इस सीजन की 5वीं हार मिली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 49 रनों से हराया।

    इस सीजन KKR ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं और अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।

    प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अब आने वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    आइए हम जानने की कोशिश करते हैं कि टीम को कहां परेशानी हो रही है।

    सलामी बल्लेबाज

    सलामी बल्लबाजों का अस्थिर होना 

    टीम की समस्या शीर्ष क्रम से ही शुरू होती है। KKR ने इस सीजन 5 सलामी जोड़ी आजमा चुकी है।

    1 भी मैच में उनके सलामी बल्लेबाजों ने इस सीजन 30 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी नहीं की है।

    ऐसे में सीजन के पहले मैच से ही टीम के लिए यह समस्या बनी हुई है।

    जेसन रॉय ने CSK के खिलाफ 1 तेज अर्धशतक लगाया है, लेकिन देखना होगा कि क्या वह आगे ऐसा ही प्रदर्शन जारी रख पाएंगे?

    कमी

    खल रही है श्रेयस अय्यर की कमी 

    KKR इस सीजन में अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना खेल रही है, जो पीठ की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं।

    टीम में उनकी कमी साफ-साफ खलती नजर आ रही है। उन्होंने IPL में एंकर की भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभाई है।

    अय्यर ने 101 IPL मैचों में 31.55 की औसत से 2,776 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में KKR के लिए 401 रन बनाए थे।

    प्रदर्शन

    आंद्रे रसेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा 

    रिंकू सिंह ने इस सीजन फिनिशर के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आंद्रे रसेल का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है।

    रसेल आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीजन वह केवल 107 रन ही बना पाए हैं।

    4 बार तो वह 10 रन के नीचे आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इस कारण KKR अंत के ओवरों में ज्यादा रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

    संघर्ष

    पावरप्ले के ओवरों में संघर्ष 

    KKR के गेंदबाज पावरप्ले के ओवरों में न तो रन बचा पा रहे हैं और न ही अधिक विकेट ले पाए हैं।

    पावरप्ले में इस सीजन उन्होंने 9.92 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। सिर्फ CSK 10.02 की इकॉनमी रेट के साथ उनसे आगे है।

    KKR ने इस सीजन पॉवरप्ले में केवल 8 विकेट लिए हैं। गेंद को स्विंग कराने के लिए जाने जाने वाले उमेश यादव ने अभी तक पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं लिया है।

    प्रदर्शन

    KKR के लिए किसने किया अच्छा प्रदर्शन? 

    रिंकू ने IPL 2023 में 157.43 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए हैं। वेंकटेश अय्यर ने 159.74 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं।

    7 मैचों में 10 विकेट के साथ, वरुण चक्रवर्ती ने KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    सुयश शर्मा ने भी 5 मैचों में 7 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान नितीश राणा ने 25.85 की औसत से 181 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से पर्यटक नदारद, लोग बोले- इतना सन्नाटा कभी नहीं देखा पहलगाम आतंकी हमला
    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    GT बनाम KKR: सुनील नरेन ने झटके 3 विकेट, अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स    IPL 2023
    GT बनाम KKR: वेंकटेश अय्यर ने लगाया अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  वेंकटेश अय्यर
    IPL: रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों की बदौलत KKR ने रोका GT का विजयी रथ  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    CSK बनाम SRH: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: धोनी ने दिए संन्यास के संकेत, कहा- यह मेरे करियर का आखिरी दौर महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: दीपक चाहर की कमी को कौन-सा गेंदबाज कर सकता है पूरा? ये हैं दावेदार दीपक चाहर
    CSK बनाम RR: महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, चेन्नई के लिए 200वें मैच में करेंगे कप्तानी  IPL 2023
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    CSK vs RR: जोस बटलर के IPL में 3,000 रन पूरे, सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा  जोस बटलर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RCB बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    IPL 2023:  KKR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 136 का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने खेली जुझारू पारी  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025