NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 23, 2023
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 32वें मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (77) खेली है। यह उनके IPL करियर का 16वां अर्धशतक है।

    विशेष रूप से यह मौजूदा सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक है। इस बीच उन्होंने RCB की ओर से खेलते हुए अपने 1,000 रन भी पूरे किए हैं।

    आइए मैक्सवेल की पारी और उनके IPL करियर पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही मैक्सवेल की पारी 

    RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जब 12 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने 44 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली।

    इस बीच उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (62) के साथ मिलकर 66 गेंद में 127 रन की साझेदारी की।

    मौजूदा सीजन 

    मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं मैक्सवेल 

    IPL 2023 में मैक्सवेल का यह तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 59 रन बनाए थे। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी।

    मौजूदा सीजन में वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    उन्होंने अब तक 7 पारियों में 188.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 253 रन बनाए हैं, जिसमें 13 चौके और 23 छक्के शामिल हैं। इस बीच उनका औसत 42.16 का रहा है।

    RCB 

    RCB से खेलते हुए मैक्सवेल ने पूरे किए अपने 1,000 रन 

    अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान मैक्सवेल ने RCB की ओर से खेलते हुए अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    वह इस टीम से ये आंकड़ा छूने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

    उनसे पहले विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं।

    मैक्सवेल 2021 से RCB के साथ बने हुए हैं। उन्होंने अपनी मौजूदा टीम से खेलते हुए 159.73 की स्ट्राइक रेट से 1,067 रन बना लिए हैं।

    IPL करियर 

    कैसा रहा है मैक्सवेल का IPL करियर?

    मैक्सवेल ने 2012 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 117 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 26.52 की औसत और 156.73 की स्ट्राइक रेट से 2,572 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 95 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 17 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रनों के मामले में रिद्धिमान साहा (2,564) को भी पीछे छोड़ दिया है।

    वह फिलहाल लीग में 31वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    RCB ने बनाए 189 रन 

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए हैं। मैक्सवेल के अलावा डु प्लेसिस ने 62 रन की पारी खेली है। दूसरी तरफ RR से संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ग्लेन मैक्सवेल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे IPL में फ्लॉप हुए ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    वीरेंद्र सहवाग ने कहा था '10 करोड़ का चीयरलीडर', अब मैक्सवेल ने दिया जवाब वीरेंद्र सहवाग
    आखिरी वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    पूर्व दिग्गजों ने की 'स्विच हिट' को बैन करने की मांग, अब मैक्सवेल ने दिया जवाब क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RCB ने PBKS को 24 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    PBKS बनाम RCB: मोहम्मद सिराज ने किया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मोहम्मद सिराज
    IPL 2023: KKR के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: KKR ने DC को दिया 128 रन का लक्ष्य, जेसन रॉय ने किया संघर्ष कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023

    IPL 2023: RCB ने PBKS को दिया 175 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड   पंजाब किंग्स
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    DC बनाम KKR: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 59वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने KKR को हराकर दर्ज की सीजन की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स दिल्ली कैपिटल्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: RR के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम DC: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने DC को दिया 200 रन का लक्ष्य, बटलर-जायसवाल की बेहतरीन पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025