NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया चौथा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 07, 2023
    06:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ नाबाद 94 रन की पारी खेली है।

    यह गिल का मौजूदा सीजन में चौथा और IPL करियर का 18वां अर्धशतक है।

    उनकी बल्लेबाजी की बदौलत GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए हैं।

    आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही गिल की पारी 

    GT से शुरुआत में रिद्धिमान साहा ने आक्रामक बल्लेबाजी की, जिसके चलते गिल ने दूसरे छोर से उनका अच्छा साथ निभाया।

    साहा के विकेट के पतन के बाद गिल ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने साहा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गिल 51 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    फॉर्म 

    गिल ने IPL में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा 

    गिल ने इस सीजन में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है।

    उन्होंने अब तक 11 मैचों में 46.90 की औसत और 143.43 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बना लिए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

    वह अपनी टीम से IPL 2023 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाए वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

    इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ भी अर्धशतक लगाए थे।

    IPL करियर 

    शानदार चल रहा है गिल का IPL करियर 

    गिल ने 2018 में पहली बार IPL में शिरकत की थी। उन्होंने अब तक 85 मैच खेल लिए हैं, जिसकी 82 पारियों में उन्होंने 34.33 की औसत और 128.47 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,369 रन बना चुके हैं।

    इस बीच उनका उच्चतम स्कोर 96 रन का है। गिल IPL में अब तक 237 चौके और 60 छक्के भी जमा चुके हैं।

    वह IPL में GT की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    लेखा-जोखा 

    GT ने बनाया विशाल स्कोर 

    IPL 2023 के 51वें मैच में GT ने LSG के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 227/2 का स्कोर बनाया है। गिल के अलावा साहा ने भी शानदार अर्धशतक लगाया है।

    अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली।

    LSG की ओर से मोहसिन खान और आवेश खान ने 1-1 विकेट हासिल किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    शुभमन गिल

    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे: शुभमन गिल ने लगाया धुंआधार अर्धशतक भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बने सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय ओपनर, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    IPL 2023: SRH बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  पंजाब किंग्स

    IPL 2023

    PBKS बनाम MI: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 82 रन की शानदार पारी, जानिए उनके आंकड़े  लियाम लिविंगस्टोन
    IPL 2023: MI ने PBKS को हराकर दर्ज की पांचवी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    PBKS बनाम MI: ईशान किशन ने लगाया IPL करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  ईशान किशन
    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सूर्यकुमार यादव

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम RR: शिमरोन हेटमायर ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शिमरोन हेटमायर
    GT बनाम RR: मोहम्मद शमी ने झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन हैं नूर अहमद, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए किया डेब्यू? IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025