NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 07, 2023 | 07:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    GT ने दर्ज की आठवीं जीत (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 56 रनों से हराकर अपनी आठवीं जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में GT ने पहले खेलते हुए रिद्धिमान साहा (81) और शुभमन गिल (94*) की पारियों की बदौलत 227/2 का स्कोर बनाया। जवाब में LSG की टीम क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक (70) के बावजूद 171/7 का स्कोर ही बना सकी। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    GT से गिल और साहा की जोड़ी ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए और पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। इसके बाद आखिरी ओवरों में डेविड मिलर ने 12 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। जवाब में LSG से मेयर्स और डिकॉक की जोड़ी ने 88 रन की साझेदारी करके शुरुआत दिलाई। मेयर्स के विकेट के पतन के बाद LSG तेजी से रन बटोरने में नाकाम रही।

    साहा ने महज 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक 

    साहा ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने पारी का पहला ओवर करने आए मोहसिन खान की चौथी और पांचवी गेंद पर चौके लगाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दे दिए थे। साहा ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का 12वां अर्धशतक है। उन्होंने GT की पारी के छठे ओवर के दौरान ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 43 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए।

    गिल ने मौजूदा सीजन में लगाया चौथा अर्धशतक 

    GT से शुरुआत में रिद्धिमान साहा ने आक्रामक बल्लेबाजी की, जिसके चलते गिल ने दूसरे छोर से उनका अच्छा साथ निभाया। साहा के विकेट के पतन के बाद गिल ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने साहा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गिल 51 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    GT ने पॉवरप्ले में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर 

    साहा और गिल की बदौलत GT ने अपना पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर (78) बनाया है। इससे पहले शुरुआती 6 ओवरों के बाद उनका सबसे बड़ा स्कोर 65/1 था, जो इसी सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बनाया था।

    गिल और साहा ने की 142 रन की साझेदारी 

    पॉवरप्ले में जोरदार बल्लेबाजी के बाद भी इन खिलाड़ियों ने निरंतर रन बनाने जारी रखे। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर दी। GT को साहा के रूप में पहला झटका लगा। यह इस सीजन की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई है। बता दें कि फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने IPL 2023 में MI के खिलाफ 148 रन की साझेदारी की थी।

    मोहित शर्मा ने झटके 4 विकेट 

    मोहित शर्मा आज GT के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की।

    डिकॉक ने लगाया 20वां अर्धशतक 

    इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। पारी की शुरुआत करने आए डिकॉक ने काइल मेयर्स (48) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक ने 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह उनके IPL करियर का 20वां अर्धशतक है। वह 41 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

    GT ने शीर्ष पर मजबूत किया दावा 

    GT की यह 11 मैचों के बाद आठवीं जीत है। उन्होंने 16 अंको के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। दूसरी तरफ अपना छठा मैच हारने वाली LSG तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    गुजरात टाइटंस
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 228 रन का लक्ष्य, गिल-साहा की शानदार पारी  गुजरात टाइटंस
    GT बनाम LSG: रिद्धिमान साहा ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिद्धिमान साहा

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने GT को दिया 119 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल पूरे सीजन से बाहर  केएल राहुल
    LSG बनाम CSK: आयुष बडोनी ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम CSK मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, दोनों टीमों को मिले बराबर अंक  IPL 2023
    केएल राहुल IPL और WTC से हो सकते हैं बाहर, जयदेव उनादकट का भी खेलना मुश्किल IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    DC बनाम RCB: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने RCB को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB ने DC को दिया 182 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 7,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने  विराट कोहली
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023