Page Loader
IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
RR ने दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 20, 2025
11:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 187/8 का स्कोर बनाया। जवाब में RR ने वैभव सूर्यवंशी (57) की पारी की मदद से लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

कैच

क्वेना मफाका ने पकड़े शानदार कैच 

RR के क्वेना मफाका ने अपने फील्डिंग में प्रभावित किया। उन्होंने CSK की पारी के दूसरे ओवर में उर्विल पटेल का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। उन्होंने 30 गज के दायरे में अपने पंजों पर उछलते हुए कैच लपका। इसके बाद उन्होंने आयुष महात्रे का कैच डाइव लगाते हुए पकड़ा। वहीं मफाका की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 2 ओवर किए, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 22 रन दिए।

ट्विटर पोस्ट

देखिए कैच

ब्रेविस 

ब्रेविस ने लगाया 'नो लुक शॉट'

CSK के ब्रेविस ने प्रभावशाली बल्लेबाजी की। उन्होंने मफाका के ओवर में आकर्षक छक्का लगाया, जिसकी हर कोई तारीफ करता नजर आया। दरअसल, उन्होंने मफाका की गेंद पर 'काऊ कार्नर' के ऊपर से बेहतरीन छक्का लगाया। वह 25 गेंदों पर 168.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 42 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वह अपने अर्धशतक से चूक गए।

ट्विटर पोस्ट

देखिए ब्रेविस का छक्का 

धोनी 

धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए 

धोनी ने रियान पराग की गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए। वह उन भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले रोहित शर्मा (542), विराट कोहली (434), सूर्यकुमार यादव (368) ऐसा कर चुके हैं। धोनी के नाम अब टी-20 क्रिकेट में 7,628 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने लगभग 38 की औसत से बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

पराग की गेंद पर धोनी ने जड़ा छक्का

सूर्यवंशी 

सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक

सूर्यवंशी ने पारी का 8वां ओवर करने आए नूर अहमद की जमकर खबर ली। उन्होंने इस अफगान गेंदबाज के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने उनका विकेट हासिल किया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post