LOADING...
IPL 2025: SRH ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
SRH को CSK के खिलाफ शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: SRH ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

Apr 25, 2025
11:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 43वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराते हुए इस संस्करण में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 154 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। CSK की इस संस्करण 7वीं हार है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा

SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे बड़ी 42 रन की पारी खेली। उनको छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया। SRH के लिए हर्षल पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में SRH को शुरुआती झटके लगे, लेकिन ईशान किशन (44) और कामिंदु मेंडिस (32) की पारियों के दम पर उसे 18.4 ओवर में ही जीत मिल गई। नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।

बाहर

SRH ने ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

हर्षल के 4 विकेट के अलावा पैट कमिंस ने 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जयदेव उनादकट ने भी 3.5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद शमी के खाते में 1 विकेट आया। चेन्नई में IPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब तेज गेंदबाजों ने 9 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा SRH को पहली बार चेपॉक मैदान पर जीत मिली है। CSK प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है।

गेंदबाजी

हर्षल की शानदार गेंदबाजी पर नजर 

हर्षल ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7 की रही। उन्होंने सैम कर्रन (9), ब्रेविस (42), महेंद्र सिंह धोनी (6) और नूर अहमद (2) को अपना शिकार बनाया। वह अब तक 114 मैचों की 111 पारियों में 22.93 की औसत और 8.76 की इकॉनमी से 148 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है। हर्षल ने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहला मैच खेला था।

कप्तान

धोनी ने खेला 400वां टी-20 मैच 

धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपनी 400वीं उपस्थिति दर्ज की। धोनी 400 टी-20 मुकाबले खेलने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनके अलावा इस विशेष सूची में रोहित शर्मा (456 मैच), दिनेश कार्तिक (412 मैच), और विराट कोहली (408 मैच) शामिल हैं। धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक 273 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 5 बार CSK को चैंपियन बनाया है।

रिकॉर्ड

हर्षल ने चौथी बार किया धोनी को आउट 

हर्षल ने 10 पारियों में धोनी को 4 बार आउट किया है। उनके आगे सिर्फ जहीर खान (7 बार) और जसप्रीत बुमराह (6 बार) ही लीग में धोनी को ज्यादा आउट कर पाए हैं। वहीं, धोनी हर्षल के खिलाफ 37 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही बना पाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट महज 71.42 की रही है। ये आंकड़े वाकई में चौंकाने वाले हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी ज्यादातर 5 ओवरों में आमने-सामने हुए हैं।

जानकारी

अंक तालिका पर एक नजर 

CSK अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। उसे 2 जीत और 7 मैच में हार मिली है। SRH 3 जीत और 6 हार के साथ 8वें स्थान पर है। अंक तालिका में पहले स्थान पर 6 जीत के साथ गुजरात टाइटंस (GT) मौजूद है।