
IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक चुनिंदा ऐसी टीमें हैं, जो पहले संस्करण से खेली रही हैं और खिताब नहीं जीत सकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी उस फेहरिस्त का हिस्सा है, जिसने 2008 से अब तक एक भी फाइनल नहीं जीता है। RCB के इतिहास में कई विश्व स्तरीय बल्लेबाज खेले हैं। इस बीच RCB से खेलते हुए 2 या अधिक सीजन में 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
विराट कोहली (8 सीजन)
कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 8,000 से अधिक रन बना चुके हैं। कोहली ने 8 सीजन में 500 या अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने IPL 2025 में भी 500 रन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले उन्होंने 2011, 2013, 2015, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी ऐसा किया था। उन्होंने एक सीजन में 950 रन का आंकड़ा भी पार किया था।
#2
क्रिस गेल (3 सीजन)
पूर्व दिग्गज क्रिस गेल ने अपने IPL करियर का अंत 4,965 रन के साथ किया था। उन्होंने 3 सीजन (2011, 2012 और 2013) में 500 रन का आंकड़ा पार किया और तीनों ही बार वह RCB से खेले थे। उनके लिए सबसे अच्छा सीजन 2012 रहा था, जिसमें उन्होंने 61.08 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए थे। उस सीजन में गेल ने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।
#3
एबी डिविलियर्स (2 सीजन)
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 2 सीजन में 500 से अधिक रन बनाए थे। IPL 2015 में 14 पारियों में 46.63 की औसत और 175.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 513 रन बनाए थे। उन्होंने 133* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 साथ और 2 अर्धशतक लगाए थे। IPL 2016 में 16 पारियों में 52.84 की औसत और 168.79 की स्ट्राइक रेट के साथ 687 रन बनाए थे।