NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों पर एक नजर
    IPL इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं वैभव सूर्यवंशी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों पर एक नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 29, 2025
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हरा दिया।

    इसमें RR के 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में IPL करियर का पहला शतक (101) लगाते हुए इतिहास रच दिया।

    वह टी-20 क्रिकेट के साथ IPL इतिहास में भी शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

    आइए IPL में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    वैभव सूर्यवंशी - 14 साल 32 दिन, 2025

    इस सूची में अब पहले पायदान पर सूर्यवंशी पहुंच गए हैं। उन्होंने महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

    210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने इशांत शर्मा के ओवर में 3 छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

    उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उसे 35 गेंदों में शतक में तब्दील किया। वह 38 गेंदों में 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए।

    #2

    मनीष पांड़े - 19 साल 253 दिन, 2009

    इस सूची में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज मनीष पांड़े हैं।

    उन्होंने IPL 2009 के 56वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 19 साल 253 दिन की उम्र में शतक जड़कर सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।

    उन्होंने 73 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। जवाब में डेक्कन चार्जर्स की टीम 158 रन पर ढेर हो गई थी।

    #3

    ऋषभ पंत - 20 साल 218 दिन, 2018

    इस सूची में तीसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत हैं।

    उन्होंने IPL 2018 के 42वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 20 साल और 218 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।

    उन्होंने 63 गेंदों पर 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 128* रन की पारी खेली थी। हालांकि, जवाब में SRH ने शिखर धवन (92) की पारी की बदौलत 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी।

    #4

    देवदत्त पडिक्कल - 20 साल 289 दिन, 2021

    इस सूची में चौथे पायदान पर RCB के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैं।

    उन्होंने IPL 2021 के 16वें मैच में RCB की ओर से RR के खिलाफ 20 साल और 289 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।

    उन्होंने 52 गेंदों पर 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।

    उनकी इसी शतकीय पारी की बदौलत RCB ने 178 रन के लक्ष्य को 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    वैभव सूर्यवंशी
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025: भारतीय दर्शक कब और कहां देख पाएंगे यह कार्यक्रम?  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    गूगल बना रही सॉफ्टवेयर AI एजेंट, जानिए किस तरह होगा इसका उपयोग  गूगल
    पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत, 5 की हालत गंभीर पंजाब
    डुकाटी डायवेल V4 RS की जानकारी लीक, जानिए कब देगी दस्तक  डुकाटी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: शिवम दुबे ने MI के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  शिवम दुबे
    IPL 2025: 6 हार के बाद भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK? जानिए समीकरण  IPL 2025
    IPL में CSK के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL के इतिहास में CSK से खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2025: DC बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: DC बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: DC और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने RR को सुपर ओवर में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने क्रिकेट समाचार
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL इतिहास में सबसे तेज 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    बिहार सरकार वैभव सूर्यवंशी को IPL में शतक जड़ने पर देगी 10 लाख रुपये का इनाम इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: इशांत शर्मा पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला; जानिए कारण इशांत शर्मा
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025