
IPL इतिहास में सबसे तेज 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की।
जयपुर में हुए मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209/4 का स्कोर बनाया। जवाब में बड़े लक्ष्य को RR ने वैभव सूर्यवंशी के शतक (101) की बदौलत रिकॉर्ड 15.5 ओवर में ही हासिल किया।
ऐसे में आइए IPL इतिहास में सबसे तेज 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर नजर डालते हैं।
#4
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात लायंस (17.3 ओवर, 2017)
इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम चौथे पायदान पर है।
IPL 2017 के 42वें मैच में DC का सामना गुजरात लायंस से हुआ था। मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (77) और दिनेश कार्तिक (65) की पारियों की बदौलत 208/7 का स्कोर बनाया था।
जवाब में DC ने ऋषभ पंत (97) और संजू सैमसन (61) की पारियों की बदौलत 17.3 ओवर में ही 3 विकेट पर 214 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
#3
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16.3 ओवर, 2023)
इस सूची में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम तीसरे पायदान पर है।
IPL 2023 के 54वें मैच में MI का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ था। मैच में RCB ने फाफ डु प्लेसिस (65) और ग्लेन मैक्सवेल (68) की पारियों की बदौलत 199/6 का स्कोर बनाया था।
जवाब में MI ने सूर्यकुमार यादव (83) और नेहल वढेरा (52*) की पारियों की बदौलत 16.3 ओवर में ही 4 विकेट पर 200 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
#2
RCB बनाम GT (16 ओवर, 2024)
इस सूची में RCB की टीम दूसरे नंबर पर है। IPL 2024 के 45वें मैच में RCB का सामना GT से हुआ था।
मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन (84*) और शाहरुख खान (58) की पारियों की बदौलत 200/3 का स्कोर बनाया था।
जवाब में RCB ने विल जैक्स (100*) और विराट कोहली (70*) की पारियों की बदौलत 16 ओवर में ही 1 विकेट पर 206 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
#1
RR बनाम GT (15.5 ओवर, 2025)
इस सूची में अब RR की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। IPL 2025 के 47वें मैच में RR का सामना GT से हुआ था।
मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (84) और जोस बटलर (50*) की पारियों की बदौलत 209/4 का स्कोर बनाया था।
जवाब में RR ने सूर्यवंशी (101) और यशस्वी जायसवाल (60*) की पारियों की बदौलत 15.3 ओवर में ही 2 विकेट पर 212 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।