Page Loader
IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स
सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स

May 20, 2025
10:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराते हुए अपने अभियान का समापन किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 187/8 का स्कोर बनाया। जवाब में RR ने वैभव सूर्यवंशी (57) की पारी की मदद से 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती RR 

CSK से आयुष म्हात्रे ने 43 रन बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (42) और शिवम दुबे (39) ने अच्छी पारियां खेलीं। RR से आकाश मधवाल और युद्धवीर चरक ने 3-3 विकेट लिए और CSK को 200 से कम स्कोर पर रोका। जवाब में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। उनके बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और संजू सैमसन (41) ने टीम को जीत दिलाई।

धोनी 

टी-20 क्रिकेट में धोनी ने पूरे किए 350 छक्के 

क्रिकइंफो के अनुसार, धोनी ने 404 मैच की 355 की पारियों में 350 छक्के पूरे किए हैं। वह उन भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले रोहित शर्मा (542), विराट कोहली (434), सूर्यकुमार यादव (368) ऐसा कर चुके हैं। धोनी के नाम अब टी-20 क्रिकेट में 7,628 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने लगभग 38 की औसत से बनाए हैं।

मधवाल 

मधवाल ने की बेहतरीन गेंदबाजी 

मधवाल ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ब्रेविस को बोल्ड करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी ओवर के दौरान दुबे (39) और धोनी (16) के रूप में बड़े विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 7.20 की इकॉनमी रेट के साथ 29 रन देते हुए ये सफलताएं हासिल की। डेथ ओवर्स में उनकी किफायती गेंदबाजी के चलते ही CSK की टीम आखिरी 18 गेंदों पर सिर्फ 17 रन ही बना सकी।

सूर्यवंशी 

सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारी

सूर्यवंशी ने पारी का 8वां ओवर करने आए नूर अहमद की जमकर खबर ली। उन्होंने इस अफगान गेंदबाज के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने उनका विकेट हासिल किया।

ट्विटर पोस्ट

RR ने अपना अभियान खत्म किया