Page Loader
IPL 2025: DC ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

IPL 2025: DC ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

Apr 22, 2025
10:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को 8 विकेट से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 159/6 का स्कोर बनाया। जवाब में DC की टीम ने अभिषेक पोरेल (51) और केएल राहुल (57*) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया। इस मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

मार्करम 

मार्करम ने स्टार्क के खिलाफ पुल लगाकर जड़ा छक्का 

LSG के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने पावरप्ले ओवर्स के दौरान मिचेल मार्श की गेंद पर पुल करते हुए बेहतरीन छक्का लगाया। उन्होंने एक छोर से निरंतर रन बटोरे और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 33 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। दुष्मंता चमीरा ने उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें मार्करम का छक्का 

मुकेश 

मुकेश ने मार्श को किया बोल्ड

LSG से पारी की शुरुआत करने आए मार्श अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 36 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। उन्हें मुकेश ने यॉर्कर लेंथ की गेंद पर बोल्ड किया। इस बीच मार्श ने अपने IPL करियर में 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने अब 50 मैचों की 44 पारियों में 24.02 की औसत और 137.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,009 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

मुकेश ने 3 बल्लेबाजों को किया बोल्ड

बडोनी 

बडोनी ने आखिरी ओवरों में की तेज बल्लेबाजी 

मार्श के विकेट के पतन के बाद बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए आए बडोनी ने प्रभावित किया। उन्होंने 21 गेंदों में 36 रन की उम्दा पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उन्होंने मिचेल मार्श के आखिरी ओवर में विकेटकीपर के सिर के ऊपर से शानदार चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने मुकेश कुमार के ओवर में लगातार 3 चौके भी लगाए।

ट्विटर पोस्ट

देखिए बडोनी के शानदार शॉट

राहुल 

राहुल ने छक्के के साथ किया मैच का अंत 

DC ने जब 36 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब राहुल क्रीज पर आए। उन्होंने मैच की परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी की। टिककर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में तीसरा और उनके IPL करियर का कुल 40वां अर्धशतक रहा। वह 42 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। उन्होंने पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी भी की।

ट्विटर पोस्ट

देखिए राहुल का छक्के का वीडियो