LOADING...
IPL 2025, RR बनाम LSG: आवेश खान बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानिए उनके शानदार आंकड़े 
आवेश खान ने पूरा मैच ही पलट दिया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025, RR बनाम LSG: आवेश खान बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानिए उनके शानदार आंकड़े 

Apr 20, 2025
12:05 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को 2 रन से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG की टीम 20 ओवर में 180/5 का स्कोर बनाने में सफल रही थी। जवाब में RR सिर्फ 178/5 का स्कोर ही बना पाई। आवेश खान को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही आवेश की गेंदबाजी 

आवेश ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 37 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 9.20 की रही। इस खिलाड़ी ने यशस्वी जायसवाल (74), रियान पराग (39) और शिमरन हेटमायर (12) को अपना शिकार बनाया। आखिरी ओवर में RR को जीत के लिए सिर्फ 9 रन चाहिए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने आवेश को गेंद दी और उन्होंने ये रन बचाते हुए LSG को 2 रन से शानदार जीत दिला दी।

ट्विटर पोस्ट

ऐसे दिलाई आवेश ने LSG को शानदार जीत 

करियर

आवेश के IPL करियर पर एक नजर 

आवेश ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2017 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 70 मुकाबले खेले हैं। इसकी 69 पारियों में 27.25 की औसत और 8.97 की इकॉनमी रेट से 82 विकेट झटके हैं। उन्होंने अब तक 1 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 का रहा है। इस संस्करण इस खिलाड़ी ने 7 मुकाबले खेले हैं और 32.62 की औसत से 8 विकेट अपने नाम किए हैं।