NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: निकोलस पूरन ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2,000 रन भी पूरे किए
    अगली खबर
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2,000 रन भी पूरे किए
    निकोलस पूरन ने IPL में पूरे किए 2,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2,000 रन भी पूरे किए

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 08, 2025
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी (87*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 12वां और इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 21 गेंदों में पूरा कर लिया।

    यह उनके IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी रही है। आइए पूरन की पारी और आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही पूरन की पारी और साझेदारी?

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG को 99 रन के कुल स्कोर पर एडेन मार्करम (47) के रूप में पहला झटका लगा था।

    इसके बाद बल्लेबाजी पर आए पूरन ने मिचेल मार्श (81) के साथ तेजी से रन बटोरे और दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई।

    उन्होंने अब्दुल समद (6) के साथ भी 51 रनों की साझेदारी निभाई। पूरन अपनी पारी में 36 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे।

    जानकारी

    IPL 2025 में कैसा रहा है पूरन का प्रदर्शन?

    IPL 2025 में पूरन का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह 5 मैचों में 69.25 की औसत और 227.04 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। वर्तमान में उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है।

    उपलब्धि

    पूरन ने IPL में पूरे किए 2,000 रन

    पूरन ने इस पारी के दौरान खास उपलब्धि हासिल की है। अपनी पारी का 30वां रन बनाते ही उनके IPL करियर में 2,000 रन भी पूरे हो गए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 52वें बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सर्वाधिक रनों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जेपी डुमिनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इस लीग में 83 मैचों में 2,029 र बनाए हैं।

    IPL में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड विराट कोहली (8,168) के नाम दर्ज है।

    करियर

    कैसा रहा है पूरन का IPL करियर?

    पूरन ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 81 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 78 पारियों में 34.86 की औसत और 168.88 की स्ट्राइक रेट से 2,057 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी पारी में आया है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 76 रन का था। वह 130 चौके और 143 छक्के जड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    निकोलस पूरन
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    LSG बनाम MI: डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: LSG ने MI को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: दिग्वेश राठी ने MI के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL में 200+ रन का लक्ष्य अर्जित करने में अव्वल है PBKS, जानिए अन्य का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में केवल 5 बार टीमों को मिली है 1 विकेट से जीत, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: राजीव गांधी स्टेडियम पर होगी SRH बनाम LSG की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025

    निकोलस पूरन

    डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने लगातार दूसरी बार जीता टी-10 लीग का खिताब सुरेश रैना
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा आईपीएल समाचार
    IPL 2023 नीलामी में बिकने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2025: सुनील नरेन ने पूरे किए 100 छक्के, ऐसा करने वाले KKR के तीसरे बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: विराट कोहली ने 400वें टी-20 में जड़ा अर्धशतक, हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: पहले मैच में RCB ने KKR को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025