NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: DC ने LSG को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: DC ने LSG को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    पोरेल और राहुल ने खेली उम्दा पारियां (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: DC ने LSG को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 22, 2025
    10:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को 8 विकेट से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की।

    इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 159/6 का स्कोर बनाया। जवाब में DC की टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    यह मौजूदा सीजन में LSG की चौथी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा रोचक मुकाबला

    एडेन मार्करम (52) और मिचेल मार्श (45) ने LSG को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद LSG के बल्लेबाजों ने निराश किया।

    वहीं, मध्यक्रम में आयुष बडोनी ने 36 रन की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। DC से मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए।

    जवाब में अभिषेक पोरेल (51) और केएल राहुल (57*) की पारियों की मदद से DC ने लक्ष्य हासिल किया।

    मार्करम 

    मार्करम ने इस सीजन में अपना चौथा अर्धशतक लगाया

    मार्करम ने पारी का चौथा करने आए मुकेश कुमार के खिलाफ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने उस ओवर में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।

    इसके बाद उन्होंने एक छोर से निरंतर रन बटोरे और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 33 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। दुष्मंता चमीरा ने उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया।

    उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

    मुकेश 

    मुकेश ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

    मुकेश ने अब्दुल समद के रूप में पहली सफलता हासिल की। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर समद का कैच पकड़ा।

    इसके बाद उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करने वाले मिचेल मार्श (45) को बोल्ड कर दिया।

    उन्होंने अपने चौथे और पारी के 20वें ओवर के दौरान आयुष बडोनी (36) और ऋषभ पंत (0) के विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 33 रन दिए।

    मुकेश ने अपने 3 विकेट बोल्ड करते हुए हासिल किए।

    मार्श

    मार्श ने पूरे किए अपने 1,000 IPL रन 

    LSG से पारी की शुरुआत करने आए मार्श अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 36 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

    इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 1,000 रन पूरे किए।

    उन्होंने अब 50 मैचों की 44 पारियों में 24.02 की औसत और 137.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,009 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं।

    पोरेल 

    पोरेल ने लगाया अर्धशतक

    पोरेल ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने इकाना स्टेडियम में LSG के गेंदबाजों को सम्मान दिया और मौके मिलने पर रन बटोरे।

    उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

    वह मार्करम की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए।

    राहुल 

    राहुल ने शानदार फॉर्म जारी रखा, पूरे किए 5,000 IPL रन 

    DC ने जब 36 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब राहुल क्रीज पर आए।

    उन्होंने मैच की परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी की। टिककर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    यह मौजूदा सीजन में तीसरा और उनके IPL करियर का कुल 40वां अर्धशतक रहा।

    इस बीच उन्होंने IPL में अपने 5,000 रन भी पूरे किए। वह 42 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

    ट्विटर पोस्ट

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    🚨 GUJARAT & DELHI HAS 12 POINTS EACH IN IPL 2025 🚨 pic.twitter.com/Rss2pzzwFc

    — Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    दिल्ली कैपिटल्स
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर
    गोविंदा को झूठी तारीफें पसंद? सुनीता आहूजा बोलीं- सच्चाई बताऊं तो उनका मुंह बन जाता है गोविंदा

    IPL 2025

    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात टाइटंस
    RR बनाम LSG: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 14 साल की उम्र में किया डेब्यू राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: LSG ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025, RR बनाम LSG: वैभव सूर्यवंशी आउट होने पर रोने लगे, देखिए मैच के मोमेंट्स  राजस्थान रॉयल्स

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: केएल राहुल ने DC के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'  IPL 2025
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RCB और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL 2025 में चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2,000 रन भी पूरे किए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: LSG ने रोमांचक मुकाबले में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025, RR बनाम LSG: आवेश खान बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानिए उनके शानदार आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: KKR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL: जानिए राजस्थान रॉयल्स को किन मैचों में 1 या 2 रन से शिकस्त मिली  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025