Page Loader
IPL 2025: LSG ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में दी मात (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: LSG ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

Apr 19, 2025
11:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 36वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को 2 रन से हरा दिया। इस संस्करण LSG की 5वीं जीत है। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR की टीम 20 ओवर में 178/5 का ही स्कोर बना पाई। RR इस संस्करण लगातार चौथा मुकाबला हारी है। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। LSG के लिए सबसे बड़ी पारी (66) एडेन मार्करम ने खेली। उनके अलावा आयुष बडोनी के बल्ले से भी अर्धशतक (50) निकला। अब्दुल समद (30) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। वनिंदु हसरंगा ने RR के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में RR को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन आवेश खान की गेंदबाजी के सामने वो ये रन नहीं बना पाए।

पारी

मार्करम की पारी पर एक नजर 

मार्करम ने मैच में 45 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 146.67 की रही। मार्करम ने इस संस्करण में अपना तीसरा और कुल 8वां अर्धशतक लगाया। IPL 2025 में मार्करम का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह 8 मैचों में 34.57 की औसत और 148.46 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बना चुके हैं।

बल्लेबाजी

बदोनी ने इस संस्करण पहला अर्धशतक लगाया 

बदोनी ने सिर्फ 34 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 147.06 की रही। बडोनी के बल्ले से इस सीजन का पहला और कुल 5वां IPL अर्धशतक निकला। वह अब तक 50 मैच की 42 पारियों में 25.47 की औसत और 134.27 की स्ट्राइक रेट से 607 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन का रहा है।

धमाकेदार

यशस्वी ने खेली धमाकेदार पारी 

RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने मैच में कमाल की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 142.31 की रही। यह इस संस्करण उनका चौथा और IPL में कुल 13वां अर्धशतक रहा। उन्होंने पहले विकेट के लिए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 85 रन जोड़ दिए। यशस्वी ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की।

इतिहास

वैभव ने रचा इतिहास 

RR के लिए वैभव ने सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL डेब्यू किया। वह सबसे कम उम्र में IPL खेलने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने प्रायस रे बर्मन का रिकॉर्ड तोड़ा है। बर्मन 16 साल और 157 दिन की उम्र में IPL 2019 में अपना पहला मुकाबला खेले थे। वैभव को चोटिल संजू सैमसन की जगह मौका मिला था। वह 20 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले।

अंक तालिका

अंक तालिका पर एक नजर 

LSG को मिली शानदार जीत के बाद वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। उनके 8 मैच में 5 जीत और 3 हार हैं। उनके अभी 10 अंक हैं। लगातार चौथी हार झेलने के बाद RR अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। उसने 2 जीत दर्ज की है। अंक तालिका की शीर्ष-5 टीमों के 10 अंक हैं। पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस (GT) 5 जीत और +0.0984 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है।