NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े 
    RCB अपने घर में जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 09, 2025
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 10 अप्रैल को होगा।

    रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने अपने 3 मैच जीते हैं और उसे 1 में हार मिली है। अक्षर पटेल की अगुआई वाली DC ने अपने सभी 3 मैच जीते हैं।

    RCB और DC के बीच अगला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच

    पिच पर एक नजर 

    सीमित ओवरों के क्रिकेट में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई स्कोरिंग मैदान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है।

    ऐसे में किसी भी टीम के गेंदबाज के लिए यहां किफायती प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।

    हाउस्टेट के मुताबिक, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर IPL मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

    मौसम

    ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की संभावना नहीं है।

    आंकड़े 

    स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 96 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 51 मैच (बेनतीजा- 4) जीते हैं।

    यहां उच्चतम स्कोर SRH (287/3 बनाम RCB, 2024) के नाम दर्ज है। इसी तरह इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर RCB (82 बनाम KKR, 2008) के नाम ही दर्ज है।

    यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल (175* रन बनाम पुणे वारियर्स, 2013) ने खेली हैं।

    दोनों टीम

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े 

    IPL में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने 92 मैच खेले हैं, जिसमें 43 में उसे जीत और 44 मुकाबलों में हार मिली है। इसी तरह 1 मैच टाई रहा है और 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

    DC ने इस मैदान पर अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 मैच जीता है और 6 में शिकस्त का सामना किया है।

    इस स्टेडियम में RCB इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    दिल्ली कैपिटल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: जोफ्रा आर्चर ने PBKS के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  जोफ्रा आर्चर
    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की हुई MI की टीम में वापसी, धमाकेदार वीडियो आया सामने  जसप्रीत बुमराह
    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: अक्षर पटेल को DC ने अपना कप्तान बनाया, किया आधिकारिक ऐलान अक्षर पटेल
    WPL 2025, फाइनल: हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े  हरमनप्रीत कौर
    WPL 2025, फाइनल: MI ने DC को हराकर दूसरी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  WPL 2025
    WPL 2025 में इन गेंदबाजों ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट  विमेंस प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: CSK बनाम RCB के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: CSK और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: विराट कोहली का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकडे़   विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    IPL में RCB के ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: केएल राहुल ने DC के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'  IPL 2025
    IPL 2025: RR ने PBKS को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर किया बोल्ड, देखें PBKS बनाम RR मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025