NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बने
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बने
    यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बने

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 07, 2024
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (57) जड़ा।

    इस दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की। अपनी पारी का 29वां रन बनाते ही उनके टेस्ट करियर में 1,000 रन पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले भारत के 69वें बल्लेबाज बने हैं।

    इसके साथ वह इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही यशस्वी की पारी और साझेदारी

    इंग्लैंड को 218 रन पर आउट करने के बाद भारत को यशस्वी और रोहित की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 123 गेंदों में 104 रनों तेज तर्रार साझेदारी निभाई।

    यशस्वी ने शुरुआत में कुछ समय लिया और फिर 56 गेंदों में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

    वह 58 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। उस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 98.28 की रही।

    उपलब्धि

    यशस्वी ने 16वीं पारी में हासिल की यह उपलब्धि

    यशस्वी ने 9वें टेस्ट की 16वीं पारी में अपने 1,000 रन पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं।

    भारत की ओर से विनोद कांबली ने 12वें टेस्ट की 14वीं पारी में 1,000 रन पूरे कर लिए थे।

    दुनिया में सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के हर्बर्ट सटक्लिफ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 9 टेस्ट की 12वीं पारी में ही यह मुकाम हासिल कर लिया था।

    जानकारी

    यशस्वी 1,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज ओपनर बल्लेबाज

    यशस्वी अब 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान और अपने सलामी जोड़ी साझेदार रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 17 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    रिकॉर्ड

    यशस्वी ने इस मामले में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

    अपनी पारी का पहला रन बनाते ही यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (712) बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल 655 रन बनाए थे।

    इसी तरह अब यशस्वी के पास दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के ग्राहम गूच (752, साल 1990) के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

    उपलब्धि

    यशस्वी ने ये उपलब्धियां भी हासिल की

    यशस्वी मैच के आधार पर 1,000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने एवर्टन वीक्स, हर्बर्ट सटक्लिफ और जॉर्ज हेडली की बराबरी कर ली। इन सभी ने 9 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है।

    इस मामले में डॉन ब्रैडमैन (7) शीर्ष पर हैं। इसी तरह यशस्वी समय के हिसाब से 5वें सबसे तेज खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 239 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में माइकल हसी (166) पहले नंबर पर हैं।

    उपलब्धि

    यशस्वी एक सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज

    यशस्वी ने पारी के दौरान 45वां रन बनाते ही सीरीज में अपने 700 रन पूरे कर लिए। वह किसी द्विपक्षीय सीरीज में 700 रन बनाने वाले कुल तीसरे और दूसरे भारतीय हैं।

    एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज एवर्टन वीक्स (1948-49 में 779 रन) के नाम है।

    इस मामले में दूसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर (1978-79 में 732 रन) है।

    यशस्वी अगली पारी में गावस्कार का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

    रिकॉर्ड

    एक विरोधी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बने यशस्वी

    अपनी पारी के दौरान यशस्वी ने 3 बेहतरीन छक्के जड़े है। इसके साथ ही वह एक विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 26 छक्के जड़ दिए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के जड़े थे।

    इसी तरह वह एक सीरीज के 5 मैचों में 50+ स्कोर जड़ने वाले भी पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    1,000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज

    यशस्वी ने 22 साल 70 दिन की उम्र में 1,000 टेस्ट रन पूरे किए हैं। वह चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। सचिन (19 साल 216 दिन) पहले, कपिल देव (21 साल 23 दिन) दूसरे और रवि शस्त्री (21 साल 197 दिन) तीसरे पायदान पर हैं।

    करियर

    कैसा रहा है यशस्वी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर?

    यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में 68.53 की औसत से 1,028 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 214* रन का रहा है, जो इसी सीरीज के तीसरे टेस्ट में आया था। वह 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 33.46 की औसत से 502 रन बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चौथा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड की पहली पारी में चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार चौथे टेस्ट में बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चौथा टेस्ट: इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा दिन, भारत ने पहली पारी में गंवाए 7 विकेट टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: शोएब बशीर ने किया टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड ने शोएब बशीर को क्यों दी प्लेइंग इलेवन में जगह? बेन स्टोक्स ने किया खुलासा टेस्ट क्रिकेट
    चौथा टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आकाश दीप का डेब्यू भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रेहान अहमद बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर, ECB ने दी जानकारी रेहान अहमद
    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए अपने 11,500 रन, जानिए आंकड़े जो रूट

    यशस्वी जायसवाल

    एशियन गेम्स 2023 में इन क्रिकेट खिलाड़ियों पर होगा जीत का दारोमदार  एशियाई खेल
    ICC टेस्ट रैंकिंग: बल्लेबाजों में रोहित शर्मा शीर्ष 10 में शामिल, यशस्वी जायसवाल 73वें नंबर पर  ICC रैंकिंग
    रोहित-यशस्वी का कमाल, विदेश में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली भारतीय सलामी जोड़ी बनी भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया अर्धशतक, बनाया खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल यशस्वी जायसवाल
    अफगानिस्तान के जिया-उर-रहमान ने आयरलैंड के खिलाफ लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    धर्मशाला के मैदान पर भारत ने खेला है इकलौता टेस्ट, जानिए क्या रहा था परिणाम  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025