NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल
    यशस्वी जायसवाल आखिरी टेस्ट में कई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 29, 2024
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे चल रही है और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में यह युवा बल्लेबाज कई उपलब्धि हासिल कर सकता है। यशस्वी सीरीज में 2 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं।

    आइए उनके द्वारा बनाए जाने वाले रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रन

    1,000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय

    यशस्वी 8 टेस्ट की 15 पारियों में 69.35 की औसत से 971 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्हें चेतेश्वर पुजारा को पछाड़कर 1,000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बनने के लिए अपनी अगली 2 पारियों में सिर्फ 29 रन की जरूरत है।

    पुजारा 18 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे। विनोद कांबली ने 14 पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। वह सबसे तेज भारतीय हैं।

    रिकॉर्ड

    सुनील गावस्कर की बराबरी कर सकते हैं जायसवाल 

    यशस्वी मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 93.57 की अविश्वसनीय औसत के साथ 655 रन बनाए हैं।

    वह सुनील गावस्कर के बाद द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 700 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं।

    गावस्कर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 1971 सीरीज में 774 रन और 1978-79 की घरेलू सीरीज में 732 रन बनाए थे।

    उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

    पारी

    विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी 

    यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने से सिर्फ 1 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड अभी विराट कोहली के नाम है।

    यशस्वी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज भी बन सकते हैं। वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों ग्राहम गूच (1990 में 752) और जो रूट (2021-22 में 737) की सूची में शामिल हो सकते हैं।

    भारत

    ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं यशस्वी

    यशस्वी भारत में द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। गावस्कर (वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन, 1978-79) के अलावा सिर्फ वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ही ऐसा कर पाए हैं।

    उन्होंने साल 1948 में भारत के खिलाफ 779 रन बनाए थे।

    यशस्वी 2 छक्के लगाते ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। ये रिकॉर्ड विवियन रिचर्ड्स (34) के नाम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने  भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियन गेम्स 2023 में इन क्रिकेट खिलाड़ियों पर होगा जीत का दारोमदार  एशियाई खेल
    ICC टेस्ट रैंकिंग: बल्लेबाजों में रोहित शर्मा शीर्ष 10 में शामिल, यशस्वी जायसवाल 73वें नंबर पर  ICC रैंकिंग
    रोहित-यशस्वी का कमाल, विदेश में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली भारतीय सलामी जोड़ी बनी भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड ने शोएब बशीर को क्यों दी प्लेइंग इलेवन में जगह? बेन स्टोक्स ने किया खुलासा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चौथा टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आकाश दीप का डेब्यू भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रेहान अहमद बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर, ECB ने दी जानकारी रेहान अहमद
    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए अपने 11,500 रन, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: ओली रोबिन्सन ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024: पंजाब किंग्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  पंजाब किंग्स
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुशीर खान ने क्वार्टर फाइनल में लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े मुशीर खान

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा  रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चौथे टेस्ट से भी बाहर हुए केएल राहुल  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: आकाश दीप को चौथे टेस्ट में मिल सकता है डेब्यू का मौका- रिपोर्ट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025