Page Loader
वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया अर्धशतक, बनाया खास रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

वेस्टइंडीज बनाम भारत: यशस्वी जायसवाल ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया अर्धशतक, बनाया खास रिकॉर्ड

Jul 20, 2023
11:26 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 74 गेंदों पर 77.03 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाया। जेसन होल्डर ने उन्हें किर्क मैकेंजी के हाथों कैच आउट कराया। यह यशस्वी के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। उन्होंने 387 गेंदों पर 171 रन बनाए थे।

रिकॉर्ड

पहली दो पारियों में यशस्वी ने बनाए 228 रन

यशस्वी पहली 2 टेस्ट पारियों में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पहली दो टेस्ट पारियों में 228 रन बनाए हैं। सूची में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने डेब्यू टेस्ट में 177 रन और करियर के दूसरे टेस्ट में नाबाद 111 रन बनाए थे। सूची में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में 131 रन बनाए थे। साथ ही उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 136 रन बनाए थे।