NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स 
    दक्षिण अफ्रीका टीम ने जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 07, 2023
    10:21 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 102 रन से हरा दिया।

    प्रोटियाज टीम ने इस मैच में रिकॉर्ड स्कोर बोर्ड पर लगा दिया, जिसके बाद श्रीलंका टीम दबाव में घिरी नजर आई।

    दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक (100), रासी वान डेर डुसेन (108) और एडेन मार्करम (106) ने शतक जमाए।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए थे।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका टीम 44.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर केवल 326 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

    टीम की ओर से चरिथ असलंका ने सबसे अधिक 79 रन बनाकर संघर्ष किया। प्रोटियाज टीम की ओर से गेराल्ड कोएट्जी ने सबसे अधिक 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

    रिपोर्ट

    किसी विश्व कप मैच में पहली बार हुए ये कारनामे 

    इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

    इससे पूर्व यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (417/6 बनाम अफगानिस्तान, 2015) के नाम दर्ज था। तीसरे नंबर पर भारत (413/5 बनाम बरमूडा, 2007) है।

    यह पहली बार है जब किसी विश्व कप मैच में 100 से अधिक चौके और छक्के (105) लगे हैं।

    इसके अलावा यह मैच विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों द्वारा सर्वाधिक रन (754) बनाए जाने वाला भी बन गया।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका बिना खाता खोले ही चलते बने।

    इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कुसल परेरा (7) और कुसल मेंडिस ने 40 गेंदों में 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

    तीसरे विकेट के लिए मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा (23) ने 42 रन जोड़े।

    छठे विकेट के लिए कप्तान दासुन शनाका (68) और असलंका के बीच 72 गेंदों में 82 रन की अहम साझेदारी हुई।

    रिपोर्ट

    मेंडिस ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी में जमाए 8 छक्के 

    मेंडिस ने दक्षिण अफ्रीका टीम के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का मजूबती से सामना करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

    उन्होंने पारी में 180.95 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में ही 76 रन बना डाले। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 आसमानी छक्के भी जमाए।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 26वां अर्धशतक रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका वनडे में चौथा अर्धशतक रहा।

    रिपोर्ट

    असलंका ने जमाया 10वां वनडे अर्धशतक 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मध्यक्रम के बल्लेबाज असलंका ने साहसिक पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा।

    यह उनके वनडे करियर का 10वां अर्धशतक रहा। असलंका जब तक मैदान में रहे श्रीलंका की जीत की उम्मीद बनी रही।

    उन्होंने 121.54 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 79 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े।

    असलंका वनडे क्रिकेट में डेब्यू के बाद से श्रीलंका के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रिपोर्ट

    डिकॉक ने जमाया वनडे करियर का 18वां शतक 

    विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डिकॉक ने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार शतक लगाया।

    उन्होंने 119.05 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले।

    यह उनके वनडे करियर का 18वां और वनडे विश्व कप में पहला शतक है। इससे पूर्व उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 विश्व कप (2015 और 2019) खेले हैं।

    रिपोर्ट

    डुसेन ने जमाया वनडे करियर का 5वां शतक 

    अनुभवी बल्लेबाज डुसेन ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

    डुसेन ने श्रीलंका टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट जमाए।

    उन्होंने 98.18 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 108 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 2 छक्के निकले।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 5वां शतक है। वनडे विश्व कप में यह उनका पहला ही शतक है।

    रिपोर्ट

    मार्करम ने जमाया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक 

    मार्करम वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने 49 गेंदों में ही शतक जमा दिया। उनके बाद सूची में केविन ओब्रायन (50 गेंद) और ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद) हैं।

    उन्होंने 196.30 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 106 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के भी जमाए।

    यह उनका तीसरा वनडे शतक रहा। वह इस फॉर्मेट में अब तक 7 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

    जानकारी

    दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है यह खास रिकॉर्ड 

    वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक बार 400+ का स्कोर खड़ा करने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका टीम के ही नाम है। उन्होंने 8 बार ऐसा किया है। उसके अलावा भारत (6), इंग्लैंड (5), ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (2-2), न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे ने 1-1 बार ऐसा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  रचिन रविंद्र
    वनडे विश्व कप फाइनल में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार
    वनडे विश्व कप: शुभमन गिल को हुआ डेंगू, अपने पहले मैच से हो सकते हैं बाहर  शुभमन गिल
    वनडे विश्व कप 2023,पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड: राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बनाई 2-0 की बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैम्पा ने दूसरे वनडे में लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, एनरिक नोर्खिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप फाइनल, श्रीलंका बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा खेल रहे अपने करियर का 250वां वनडे, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: रिजर्व डे पर भी नहीं निकला नतीजा तो कौन सी टीम होगी विजेता? एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: डेवोन कॉनवे ने जमाया वनडे विश्व कप 2023 का पहला शतक, जानिए आंकड़े डेवोन कॉनवे
    रचिन रविंद्र वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने  वनडे विश्व कप 2023
    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, पदक हुआ पक्का  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025