NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, एनरिक नोर्खिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर 
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, एनरिक नोर्खिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर 
    एनरिक नोर्खिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, एनरिक नोर्खिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 11, 2023
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज कुछ खास नहीं जा रहा है।

    पहले टीम को दोनों मुकाबले में हार मिली और अब टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।

    दूसरे वनडे में नोर्खिया की पीठ के निचले हिस्से में चोट आई थी, जिस कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे। अब उनका स्कैन किया जाएगा।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    झटका

    दक्षिण अफ्रीका के लिए बढ़ गई परेशानी 

    वनडे विश्व कप शुरू होने में 1 महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में नोर्खिया की चोट टीम के लिए बहुत बड़ी समस्या बन सकती है।

    दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप का पहला मैच 7 अक्टूबर को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली में खेलना है। ऐसे में टीम चाहेगी कि नोर्खिया के स्कैन की रिपोर्ट जल्द से जल्द आ जाए।

    नोर्खिया टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।

    मुकाबलों

    पहले 2 मुकाबलों में कैसा था नोर्खिया का प्रदर्शन?

    पहले वनडे मैच में नोर्खिया को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी। दूसरे मुकाबले में उन्हें टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला।

    दूसरे मुकाबले में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने मैच में 5 ओवर गेंदबाजी की थी और 58 रन खर्च कर दिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 11.60 की रही थी।

    दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी 1 भी विकेट नहीं ले पाया था। टी-20 सीरीज में भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

    करियर

    कैसा रहा है नोर्खिया का वनडे करियर?

    वनडे क्रिकेट में नोर्खिया ने 22 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.27 की औसत से 36 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/51 का रहा है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उन्होंने वनडे में 5.85 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अब तक 4 वनडे खेले हैं और 31.83 की औसत से 6 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/35 का रहा है।

    टीम

    वनडे विश्व कप की टीम का हिस्सा हैं नोर्खिया 

    विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम चुन ली गई है। नोर्खिया इस टीम का भी हिस्सा हैं।

    तेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम भारत जाएगी।

    विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, और रासी वैन डेर डुसेन।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विश्व कप के लिए चुने गए दक्षिण अफ्रीका के 15 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ियों को पहली बार विश्व कप की टीम में चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक विश्व कप जीतने में सफल नहीं हो पाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    एनरिक नोर्खिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: डेब्यू सीजन में 400+ रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज  IPL 2025
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सेना की बदनामी करना नहीं राहुल गांधी
    शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 260 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा शेयर बाजार समाचार
    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ से 45 वन शिविर डूबे, जानवरों के जीवन पर संकट काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए शीर्ष-5 मुकाबलों पर एक नजर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कड़ी टक्कर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: तेम्बा बावुमा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में निराशाजनक रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  तेम्बा बावुमा

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ग्लेन मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, मैथ्यू वेड को मिली जगह ग्लेन मैक्सवेल
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 डेब्यू करेंगे स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी और मैथ्यू शॉर्ट  क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: गेराल्ड कोट्जी और डेवाल्ड ब्रेविस ने किया डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: टिम डेविड ने किया वनडे डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े टिम डेविड
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े श्रीधरन श्रीराम, संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: कुसल मेंडिस ने लगाया वनडे करियर का 24वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर ने जमाया वनडे करियर का 20वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  डेविड वार्नर

    एनरिक नोर्खिया

    IPL 2019: KKR में शामिल हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़, अब और मज़बूत हो जाएगी गेंदबाज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स
    ऑस्ट्रेलिया के रिचर्डसन और अफ्रीका के नोर्तजे विश्व कप से बाहर, इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, अनफिट नोर्खिया बाहर क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: दिल्ली के तीसरे मैच से खेल सकेंगे एनरिक नोर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025