NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा खेल रहे अपने करियर का 250वां वनडे, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा खेल रहे अपने करियर का 250वां वनडे, जानिए उनके आंकड़े
    250वां वनडे खेल रहे रोहित शर्मा (तस्वीर: X/@ICC)

    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा खेल रहे अपने करियर का 250वां वनडे, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन रजत गुप्ता
    Sep 17, 2023
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं।

    आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि हासिल की।

    दरअसल, यह रोहित के वनडे करियर का 250वां मुकाबला है। वह भारत के लिए 250 या उससे ज्यादा वनडे खेलने वाले 9वें क्रिकेटर बने हैं।

    रोहित ने 23 जून, 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।

    आंकड़े

    सचिन तेंदुलकर ने खेले सर्वाधिक मैच

    भारतीय टीम की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे खेले।

    इस सूची में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी (347), तीसरे पर राहुल द्रविड़ (340), चौथे पर मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) और 5वें पर सौरव गांगुली (308) हैं।

    सूची में छठे नंबर पर युवराज सिंह (301), 7वें पर विराट कोहली (279), 8वें पर अनिल कुंबले (269), 9वें पर रोहित और 10वें पर वीरेंद्र सहवाग (241) हैं।

    प्रदर्शन

    वनडे में अब तक रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने अपने करियर में खेले 249 वनडे की 242 पारियों में 10,031 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 48.69 की और स्ट्राइक रेट 90.26 की रही है।

    इस प्रारूप में वह 51 अर्धशतक और 30 शतक लगा चुके हैं। वनडे में रोहित का सर्वाधिक स्कोर 264 रन है।

    वह वनडे में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा सचिन (18,426), विराट (13,027), सौरव (11,221), द्रविड़ (10,768) और धोनी ने 10,599 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    रोहित दूसरे सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

    रोहित 10,000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। सचिन ने 259 पारियों में यह किया था। रोहित ने 241 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। पहले स्थान पर कोहली हैं। उन्होंने 205 पारियों में 10,000 रन पूरे किए थे।

    रिकॉर्ड

    वनडे में ये रिकॉर्ड भी हैं रोहित शर्मा के नाम

    वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर (264) रोहित के ही नाम है। यह दुनिया के किसी भी सलामी बल्लेबाज का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है।

    रोहित ने साल 2019 के विश्व कप में लगातार 3 शतक जड़े थे। इंग्लैंड के खिलाफ 102, बांग्लादेश के खिलाफ 104 और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 103 रन बनाए थे।

    एक पारी में चौके और छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा (186) रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित शर्मा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 450वां मुकाबला भी खेल रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम की ओर से सचिन ने 664, धोनी ने 538, द्रविड़ ने 509 और कोहली ने 506 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशिया कप क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप 2023: पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू करने वाले जमान खान कौन हैं?  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    फखर जमान का वनडे में खराब प्रदर्शन जारी, पिछली 10 पारियों में केवल 19 की औसत फखर जमान
    रविंद्र जडेजा से लेकर रोहित तक, भारत-बांग्लादेश मैच में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: अब्दुल्ला शफीक ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम भारत: क्या श्रेयस अय्यर की होगी प्लेइंग इलेवन में वापसी? जमकर कर रहे अभ्यास  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, आंकड़े और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: भारत और बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर  एशिया कप क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट समेत जानिए मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: श्रेयस अय्यर की चोट बनी परेशानी, नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    एशिया कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    रोहित शर्मा बोले- मैं 2019 विश्व कप से पहले वाली स्थिति में जाना चाहता हूं भारतीय क्रिकेट टीम
    2011 विश्व कप में नहीं चुने जाने से निराश थे रोहित शर्मा, युवराज ने ऐसे समझाया वनडे विश्व कप 2023
    एशिया कप: रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे प्रारूप में एक भी मैच नहीं हारा भारत एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025