NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: चरिथ असलंका ने जमाया वनडे करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: चरिथ असलंका ने जमाया वनडे करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    चरिथ असलंका ने श्रीलंका की ओर से जुझारू पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: चरिथ असलंका ने जमाया वनडे करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 07, 2023
    09:32 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में शनिवार को चौथे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज चरिथ असलंका (79) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साहसिक पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा।

    यह उनके वनडे करियर का 10वां अर्धशतक रहा। असलंका जब तक मैदान में रहे श्रीलंका की जीत की उम्मीद बनी रही।

    5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए असलंका ने तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों को आसानी से खेला।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसी रही असलंका की पारी? 

    असलंका ने 109 रन के कुल स्कोर पर कुलस मेंडिस (76) के रूप में तीसरा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी की बागडोर संभाली थी।

    इसके बाद उन्होंने धनंजय डीसिल्वा (11) के साथ 39 रन की अहम साझेदारी कर स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन बाद में वह लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए।

    उन्होंने 121.54 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 79 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े।

    रिपोर्ट

    डेब्यू के बाद से श्रीलंका के लिए वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    असलंका के वनडे क्रिकेट में डेब्यू के बाद से केवल सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (1,396) ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक वनडे में रन बनाए हैं।

    असलंका ने अपनी 37 वनडे पारियों में से 34 मुकाबलों में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की है और 43.58 की औसत से 1,351 रन बनाए हैं।

    5वें नंबर पर कम से कम 1,000 रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों में केवल एंजेलो मैथ्यूज (51.08) का औसत उनसे ज्यादा है।

    रिपोर्ट

    कैसा रहा है असलंका का वनडे करियर? 

    असलंका ने श्रीलंका के लिए अब तक 42 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 37 पारियों में 43.58 की शानदार औसत से 1,351 रन बनाए हैं।

    उन्होने इस दौरान 90.73 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। असलंका के बल्ले से 1 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। वह अपने वनडे करियर में 6 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा है। वह अपने करियर में अब तक 112 चौके और 26 छक्के जड़ चुके हैं।

    रिपोर्ट

    दक्षिण अफ्रीका 102 रन से जीता मुकाबला 

    दक्षिण अफ्रीका टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए।

    टीम के लिए क्विंटन डिकॉक (100), रासी वान डेर डुसेन (108) और एडेन मार्करम (106) ने शतक जमाए।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका टीम 44.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर केवल 326 रन ही बना सकी और हार गई।

    श्रीलंका की ओर से असलंका के अलावा मेंडिस (76) और दासुन शनाका (68) ने उल्लेखनीय पारियां खेलीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    चरिथ असलंका
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना
    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार

    वनडे विश्व कप 2023

    रचिन रविंद्र वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  रचिन रविंद्र
    वनडे विश्व कप फाइनल में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार
    वनडे विश्व कप: शुभमन गिल को हुआ डेंगू, अपने पहले मैच से हो सकते हैं बाहर  शुभमन गिल

    चरिथ असलंका

    कौन हैं चरिथ असलंका, जिन्होंने श्रीलंका को शानदार बल्लेबाजी से एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया? वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका: फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप फाइनल, श्रीलंका बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा खेल रहे अपने करियर का 250वां वनडे, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: मैट हेनरी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: डेवोन कॉनवे ने जमाया वनडे विश्व कप 2023 का पहला शतक, जानिए आंकड़े डेवोन कॉनवे
    वनडे विश्व कप 2023,पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड: राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, पदक हुआ पक्का  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025