NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक 
    जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 46 गेंद में शतक जड़ दिया था (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 08, 2024
    03:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 100 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था।

    उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में ही शतक जड़ दिया। अभिषेक ने 46 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। यह भारत के लिए संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक था।

    ऐसे में आइए सबसे तेज शतक लगाने वाले शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    रोहित शर्मा- 35 गेंद बनाम श्रीलंका 

    साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 118 रन जड़ दिए थे।

    उन्होंने अपना शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया था। उनके बल्ले से उस मैच में 12 चौके और 10 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 274.41 की रही थी।

    भारतीय टीम ने पहली पारी में 260/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका 172 रन ही बना पाई थी।

    #2

    सूर्युकमार यादव- 45 गेंद बनाम श्रीलंका 

    इस सूची में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

    भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे।

    सूर्यकुमार के बल्ले से 51 गेंद में 112* रन निकले थे। उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 219.60 की रही थी।

    जवाब में श्रीलंका 16.4 ओवर में 137 रन ही बना पाई थी।

    #3

    केएल राहुल- 46 गेंद बनाम वेस्टइंडीज 

    2016 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने 46 गेंद में शतक जड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 245/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में भारतीय टीम 4 विकेट खोकर 244 रन बना पाई थी। टीम 1 रन से मुकाबला हार गई थी।

    राहुल ने 51 गेंद में 110 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 12 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 215.68 की थी।

    #4

    अभिषेक शर्मा- 46 गेंद बनाम जिम्बाब्वे 

    अभिषेक इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

    वह 47 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 100 रन बनाकर आउट हुए। उनकी स्ट्राइक रेट 212.77 की रही। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 234/2 का स्कोर बनाने में सफल रही थी।

    जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में सिर्फ 134 रन ही बना पाई और मुकाबला 100 रनों से हार गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अभिषेक शर्मा
    टी-20 क्रिकेट
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: मीडिया के सामने रो पड़े उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बोले- बच्चों का नुकसान सहन नहीं डीके शिवकुमार
    शेयर बाजार: सेंसेक्स में 900 अंकों की उछाल, क्या है तेजी की वजह? शेयर बाजार समाचार
    रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से रुका काम रणबीर कपूर
    प्रधानमंत्री मोदी ने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा, कच्छ में महिलाओं ने दिया था उपहार नरेंद्र मोदी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे बनाम भारत: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    दिल्ली पहुंची टी-20 विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसे हुआ स्वागत, देखें वीडियो  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की 'विजय परेड' कहां देखें लाइव? टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, देखें वीडियो टी-20 विश्व कप 2024

    अभिषेक शर्मा

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    टी-20 क्रिकेट

    जिम्बाब्वे बनाम भारत: ये भारतीय बल्लेबाज टी-20 सीरीज में मचा सकते हैं धमाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: इन भारतीय गेंदबाजों पर रहेगी नजर, जानिए सभी के आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम खुली बस में करेगी परेड, कप्तान रोहित शर्मा ने दी जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    MI बनाम LSG: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024 में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी मुंबई इंडियंस, जानिए कैसा रहा सफर  IPL 2024
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  IPL 2024
    स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर ने निजी बातचीत का वीडियो किया था शेयर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025