NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े
    राशिद खान के खिलाफ IPL में बेहद आक्रामक रहे हैं ये बल्लेबाज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 19, 2024
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे किफायती स्पिनर्स में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान का भी नाम शामिल है।

    उनकी लेग ब्रेक और गुगली के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज भी गच्चा खाते हुए अपना विकेट गंवा देते हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपने बल्ले की मार से राशिद को बैकफुट पर धकेला है।

    आइए उनके खिलाफ IPL में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 60 रन) रखने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #5

    सूर्यकुमार यादव (148.27)

    मौजूदा पीढ़ी के सबसे बेहतरीन टी-20 बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव का इस सूची में शामिल होना निश्चित था।

    मुंबई इंडियंस (MI) का यह धाकड़ खिलाड़ी राशिद के खिलाफ सफल रहा है। उन्होंने IPL में उनकी 58 गेंदों पर 148.27 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं।

    खास बात यह है कि अफगानिस्तान का यह स्टार स्पिनर 10 IPL मुकाबलों में उनके सामने गेंदबाजी करते हुए उन्हें एक बार भी आउट नहीं कर पाया है।

    #4

    रॉबिन उथप्पा (156.09)

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा अपनी शानदार तकनीक के लिए जाने जाते थे।

    उन्होंने IPL में कई स्पिनर्स को खासा परेशान किया है, जिनमें करिश्माई राशिद भी शामिल हैं।

    उनका इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छह मुकाबलों में राशिद सामना हुआ है और उन्होंने 41 गेंदों में 156.09 की शानदार स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उथप्पा ने उनके खिलाफ 4 बेहतरीन छक्के भी जड़े हैं। हालांकि, राशिद ने इस दौरान उथप्पा को 2 बार आउट किया है।

    #3

    रुतुराज गायकवाड़ (163.63)

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी टूर्नामेंट में राशिद का बेहतरीन तरीके से मुकाबला किया है।

    शीर्ष लेग स्पिनर के खिलाफ 66 गेंदों का सामना करने के बाद दाएं हाथ का बल्लेबाज 108 रन अपने नाम किए हैं।

    इस मुकाबले में उनकी स्ट्राइक रेट सनसनीखेज तरीके से 163.63 की रही है। गायकवाड़ ने राशिद के खिलाफ 3 छक्के भी लगाए। हालांकि, राशिद भी उन्हें 2 बार आउट करने में सफल रहे हैं।

    #2

    शेन वॉटसन (174.46)

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर भी गेंदबाजों के लिए खतरा रहे थे।

    यही कारण है कि राशिद भी IPL में उन पर हावी नहीं हो पाए। उन्होंने वॉटसन के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर 82 रन लुटाए हैं।

    वॉटसन की उनके खिलाफ स्ट्राइक रेट भी 174.46 की रही है। उन्होंने राशिद के खिलाफ 5 छक्के भी जड़े हैं। राशिद 6 मुकाबलों में एक बार भी उन्हें आउट नहीं कर पाए हैं।

    #1

    अभिषेक शर्मा (210)

    इस विशिष्ट सूची में एक अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं।

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के खिलाफ राशिद बिल्कुल लाचार नजर आए हैं।

    उन्होंने इस लेग स्पिनर के खिलाफ 210 की दमदार स्ट्राइक रेट के साथ महज 31 गेंदों पर ही 63 रन जड़ दिए।

    इस दौरान अभिषेक ने उनके खिलाफ 5 छक्के भी जड़े हैं। हालांकि, राशिद उन्हें मुकाबलों में एक बार आउट करने में सफल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राशिद खान
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 के बीच RCB को झटका, ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मांगा आराम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में GT और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: राशिद खान का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: डेविड वार्नर का गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स

    राशिद खान

    IPL 2023: RR ने GT को दिया 119 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राशिद खान ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम GT: राशिद खान ने झटके 4 विकेट, रोहित शर्मा को चौथी बार किया आउट  क्रिकेट समाचार

    सूर्यकुमार यादव

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक औसत वाले 5 एशियाई बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारतीय टीम, रविवार को होगी भिड़ंत भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 190+ की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप में क्या होगी भारतीय क्रिकेट टीम की योजना? सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025