NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़ 
    अगली खबर
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़ 
    रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़ 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2024
    08:08 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम को सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली और वह अंक-तालिका में आखिरी स्थान पर रही।

    शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी MI के इस खराब प्रदर्शन के कारणों में से एक रही।

    यह स्टार सलामी बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने काफी संघर्ष करते हुए नजर आया।

    ऐसे में आइए स्पिन के सामने उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    दिक्कत

    कहां हो रही है रोहित को परेशानी?

    रोहित दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। वह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए दुनिया में मशहूर हैं।

    IPL 2024 के कई मुकाबलों में उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान तो दबदबा बनाया, लेकिन जैसे ही पॉवरप्ले खत्म हुआ। वह अपना विकेट स्पिन गेंदबाजों को देकर वापस लौट गए।

    MI को इससे पूरे सीजन काफी नुकसान हुआ। टी-20 विश्व कप में रोहित इसे सुधारना चाहेंगे, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम को भी परेशानी आएगी।

    आउट

    6 बार स्पिन गेंदबाजों को खिलाफ आउट हुए रोहित 

    रोहित IPL 2024 में 6 बार स्पिन गेंदबाजों के सामने आउट होकर पवेलियन लौटे।

    केवल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मार्कस स्टोइनिस (8) उनसे ज्यादा बार इस सीजन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं।

    स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रोहित ने 79 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से 127.84 की स्ट्राइक रेट से 101 रन निकले।

    उनकी औसत 16.83 की रही और उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले।

    अलग

    अलग-अलग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन 

    ऑफ स्पिन गेंदबाजों के सामने रोहित ने 143.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 4 पारियों में 2 बार आउट हुए।

    बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के सामने यह स्ट्राइक रेट घटकर 135.13 का हो गया। इनके खिलाफ भी रोहित 6 पारियों में 2 बार आउट हुए।

    लेग स्पिनर के सामने रोहित के आंकड़े और खराब थे। उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 100 की रही और 4 पारियों में 2 बार यह खिलाड़ी आउट हुआ।

    IPL 

    IPL 2024 में कैसा रहा रोहित का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में रोहित MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा।

    तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस सीजन रोहित ने 45.17 की शानदार औसत और 158.79 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    IPL 2024

    DC बनाम LSG: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम LSG: निकोलस पूरन ने लगाया IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम LSG: अरशद खान ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप में इन गेंदबाजों ने ली है हैट्रिक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: दूसरे सेमीफाइनल में नहीं होगा रिजर्व डे, ICC ने जारी की प्लेइंग कंडीशन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज की धरती पर 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    DC बनाम LSG: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: SRH बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में ये हैं सबसे बड़ी साझेदारियां टी-20 क्रिकेट
    IPL में SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज की धरती पर इन विदेशी बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक  टी-20 क्रिकेट

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन घरेलू क्रिकेट
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस
    रोहित शर्मा ने IPL में सर्वाधिक खिलाड़ियों के साथ की 1,000+ रन की साझेदारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा सभी प्रारूप में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025