NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर ने निजी बातचीत का वीडियो किया था शेयर 
    अगली खबर
    स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर ने निजी बातचीत का वीडियो किया था शेयर 
    स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर ने निजी बातचीत का वीडियो किया था शेयर 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 19, 2024
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस (MI) का सफर समाप्त हो चुका है।

    इस बीच MI के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने IPL 2024 के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स की आलोचना की है।

    दरअसल, भारतीय कप्तान के न कहने के बावजूद स्टार स्पोर्ट्स ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा कर दिया था। इस पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

    बयान 

    कैमरे हमारे हर कदम को रिकॉर्ड कर रहे हैं- रोहित   

    रोहित ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, 'क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाज़ी वाली हो गई है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं।'

    उन्होंने लिखा, 'हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान या मैच में बातचीत नहीं कर सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है।'

    ट्विटर पोस्ट

    Twitter Post

    The lives of cricketers have become so intrusive that cameras are now recording every step and conversation we are having in privacy with our friends and colleagues, at training or on match days.

    Despite asking Star Sports to not record my conversation, it was and was also then…

    — Rohit Sharma (@ImRo45) May 19, 2024

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    MI के बल्लेबाज रोहित अपने पूर्व साथी खिलाड़ी धवल कुलकर्णी से मैदान पर जब बात कर रहे थे, तब कैमरे पर उनकी बातचीत रिकॉर्ड हो रही थी।

    जब रोहित की इस पर नजरें गई तो उन्होंने ब्रॉडकास्टर से ऑडियो बंद करने की बात कही।

    रोहित का कहना था कि वह पहले भी ऑडियो से विवाद में पड़ चुके हैं। उनके कहने के बावजूद स्टार स्पोर्ट्स की ओर से वह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था।

    विवाद

    KKR द्वारा जारी किए वीडियो पर हुआ था विवाद 

    रोहित का हाल ही में IPL 2024 के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ बातचीत कर रहे थे।

    उस वीडियो को सुनकर ये अंदेशा लगाया गया था कि रोहित MI के साथ अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं।

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद से विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी और KKR ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से डिलीट कर दिया था।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा रोहित का प्रदर्शन 

    IPL 2024 में रोहित MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा था।

    इस सीजन रोहित ने 45.17 की शानदार औसत और 158.79 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए थे। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन घरेलू क्रिकेट
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस
    रोहित शर्मा ने IPL में सर्वाधिक खिलाड़ियों के साथ की 1,000+ रन की साझेदारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा सभी प्रारूप में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    GT बनाम CSK: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  साई सुदर्शन
    IPL 2024: ईडन गार्डन स्टेडियम पर होगी KKR बनाम MI की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL में CSK और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL में SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सैम कर्रन
    IPL 2024: SRH बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: DC ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रसिख दार सलाम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025