NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम LSG: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    MI बनाम LSG: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    रोहित शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम LSG: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 17, 2024
    11:53 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (68) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 43वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी पारी की बदौलत ही MI मजबूत शुरुआत मिली, लेकिन उनके आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही रोहित की पारी और साझेदारी?

    215 रन का लक्ष्य लेकर उतरी MI को रोहित और डेवाल्ड ब्रेविस (23) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

    दोनों 8.3 ओवर में ही 88 रन की साझेदारी निभा ली। इसमें रोहित ने काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

    हालांकि, ब्रेविस के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरे और रन बनाने के प्रयास में रोहित भी आउट हो गए।

    वह पारी में 38 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए।

    उपलब्धि

    रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में पूरे किए 2,500 टी-20 रन

    अपनी पारी का 55वां रन बनाते ही रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम पर अपने 2,500 टी-20 रन भी पूरे कर लिए।

    उनके अब इस मैदान पर 86 टी-20 मैचों में 34.90 की औसत और 137.32 की स्ट्राइक रेट से 2,513 रन हो गए हैं।

    रोहित ने इस मैदान पर अब तक 237 चौके जड़ने के साथ 100 से अधिक छक्के (109) भी लगाए हैं।

    इसी तरह उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर 1 शतक जड़ने के अलावा 18 अर्धशतक भी जड़े हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2024 में खास नहीं रहा रोहित का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह केवल 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ पाए हैं।

    उन्होंने 14 मैचों में 35.50 की औसत और 149.44 की स्ट्राइक रेट से 402 बनाए हैं।

    इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 101 रन का रहा, जो उन्होंने CSK के खिलाफ बनाया था।

    रोहित IPL में फिलहाल 6,613 रनों के साथ तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे विराट कोहली (7,924) और शिखर धवन (6,769) हैं।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

    रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 257 मैच की 252 पारियों में 29.72 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,628 रन बना चुके हैं।

    इसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन का रहा है।

    उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 में जीत और 67 में हार हासिल की है। 4 मैच टाई रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    IPL 2024

    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट होने वाले खिलाड़ियों पर नजर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में DC और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने पूरे किए 4,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन घरेलू क्रिकेट
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस

    IPL में DC और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम MI की अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम MI: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहले शतक से चूके इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया IPL इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    LSG बनाम RR: केएल राहुल ने जड़ा इस संस्करण में तीसरा अर्धशतक, पूरे किए 4,500 रन केएल राहुल
    IPL 2024: RR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025