Page Loader
15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, जानिए टूर्नामेंट का इतिहास 
15 साल बाद एशिया कप में कोई मैच खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, जानिए टूर्नामेंट का इतिहास 

Jun 15, 2023
10:54 pm

क्या है खबर?

इस साल वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप खेला जाना है। उसकी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 31 अगस्त से मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट के 4 मुकाबले पाकिस्तान और 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान 15 साल बाद अपने देश में एशिया कप का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले साल 2008 में वहां एशिया कप खेला गया था। ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट का इतिहास जानते हैं।

कब

कब और कहां शुरू हुआ था एशिया कप?

पहला एशिया कप साल 1984 में खेला गया था। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था। पहला एशिया कप भारत ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम किया था। साल 1986 के दूसरे एशिया कप में भारत नहीं खेला। तब श्रीलंका से भारत के रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसी कारण ये फैसला लिया गया। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था।

मेजबान

भारत पहली बार कब बना एशिया कप का मेजबान?

भारत ने पहली बार साल 1990-91 में एशिया कप का मेजबान बना। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान भारत खेलने नहीं आया था। श्रीलंका क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। 1994-95 के एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें खेलीं। भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन बना था।

जीत

किस टीम ने कितनी बार जीती है ट्रॉफी?

एशिया कप का आयोजन अब तक 15 बार किया गया है। सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की है। वह साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में चैंपियन बन चुकी है। श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। वह 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में चैंपियन बने थे। पाकिस्तान की टीम 2 बार (साल 2000 और 2012) में इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रही थी।

पाकिस्तान 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले खिलाड़ी 

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने एशिया कप के वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 25 मैच में 53.04 की औसत से 1,220 रन बनाने बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 23 मैच में 51.10 की औसत से 971 रन बनाए हैं। मुथैया मुरलीधरन ने एशिया कप के वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 24 मैच में 30 विकेट झटके हैं।