Page Loader
BCCI अधिकारियों ने 2019 विश्व कप के लिए तैयार रहने को कहा था- अंबाती रायडू
रायडू ने IPL में महत्वूर्ण पारी खेली थी (तस्वीर: ट्विटर/@RayuduAmbati)

BCCI अधिकारियों ने 2019 विश्व कप के लिए तैयार रहने को कहा था- अंबाती रायडू

Jun 14, 2023
04:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के अंबाती रायडू ने 19 रन बनाए थे। TV9 तेलुगू पर रायडू ने कहा, "करियर के शुरुआती दौर में चयन समिति के सदस्य के साथ कुछ मुद्दे थे, जो शायद विश्व कप 2019 में टीम से बाहर होने के कारणों में से एक हो सकता है।" उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों ने 2018 में मुझे 2019 वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहने को कहा था।"

प्रदर्शन

चयन नहीं होने पर लिया था संन्यास

IPL 2023 के फाइनल मैच से पहले ही रायडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। IPL 2023 में उन्होंने 16 मैच की 12 पारियों में 15.80 की औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए थे। वनडे विश्व कप 2019 की 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में रायडू को शामिल नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था। हालांकि, 3 महीने बाद ही रायडू ने संन्यास का फैसला वापस ले लिया था।