Page Loader
WTC 2023-25: 2 साल में खेली जाएंगी 27 सीरीज और 68 मुकाबले, जानिए भारत का शेड्यूल
WTC फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रही है (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

WTC 2023-25: 2 साल में खेली जाएंगी 27 सीरीज और 68 मुकाबले, जानिए भारत का शेड्यूल

Jun 11, 2023
04:04 pm

क्या है खबर?

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 ​​के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​चक्र में ग्रुप चरण में 27 सीरीज और 68 मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बार WTC के फाइनल में जगह बनाई है और उसके पास हैट्रिक लगाने का मौका होगा। WTC फाइनल के पहले चक्र में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे चक्र में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रही है।

आंकड़े

घर पर 10 मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम

WTC 2023-25 में भारतीय टीम कुल 19 मैच खेलेगी। इनमें 10 मुकाबले टीम अपने घरेलू मैदानों पर खेलेगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट खेलेगी। ये सभी मुकाबले भारतीय टीम अपने घर में खेलेगी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैच भारत अपने घर से बाहर खेलेगा।