Page Loader
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े
WTC फाइनल जीतने के लिए भारत को आखिरी दिन 280 रन बनाने हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े

Jun 11, 2023
01:47 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में रोहित शर्मा ने पहली पारी में 15 और दूसरी पारी में 43 रन बनाए। इसके साथ ही रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने 441 मैच की 461 पारियों में 42.68 की औसत और 86.40 के स्ट्राइक रेट से 17,115 रन बनाए हैं।

आंकड़े

सचिन ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 664 मुकाबलों में 34,357 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। वह 498 मुकाबलों मे अब तक 25,380 रन बना चुके हैं। सूची में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ (24,064) और चौथे पर सौरव गांगुली (18,433) हैं। इस सूची में धोनी छठे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 535 मैच की 523 पारियों में 17,092 रन बनाए हैं।