Page Loader
IPL: एंडी फ्लावर या डेनिएल वेटोरी में से एक को हेडकोच बना सकती है लखनऊ
एंडी फ्लावर

IPL: एंडी फ्लावर या डेनिएल वेटोरी में से एक को हेडकोच बना सकती है लखनऊ

लेखन Neeraj Pandey
Dec 03, 2021
06:30 pm

क्या है खबर?

पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के एक दिन बाद ही एंडी फ्लावर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ के साथ लिंक हुए हैं। फ्लावर को फ्रेंचाइजी ने हेडकोच बनाने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। फ्लावर के अलावा पूर्व कीवी कप्तान और IPL में हेडकोच रह चुके डेनिएल वेटोरी को भी लखनऊ ने शॉर्टलिस्ट किया है। कुछ दिनों में फाइनल नाम की घोषणा हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

कारण

इस कारण फ्लावर बन सकते हैं लखनऊ के कोच

फ्लावर के लखनऊ के हेडकोच बनने की उम्मीदें अधिक हैं क्योंकि उनके और केएल राहुल के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। ऐसी उम्मीद है कि राहुल को लखनऊ लाया जाएगा और उन्हें टीम की कमान भी सौंपी जाएगी। यदि वास्तव में फ्रेंचाइजी का प्लान राहुल को कप्तान बनाने का होगा तो फिर फ्लावर को तरजीह मिल सकती है। वेटोरी के नाम पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

अन्य कोच

किर्स्टन और बेलिस से भी किया गया था संपर्क

IPL में बल्लेबाजी कोच के अलावा हेडकोच की भूमिका भी निभा चुके गैरी किर्स्टन से भी लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने संपर्क किया था। भारत को 2011 क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले किर्स्टन से फ्रेंचाइजी की बात नहीं बन पाई है। इसके अलावा हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कोचिंग छोड़ने ट्रेवर बेलिस भी लखनऊ के संपर्क में थे, लेकिन वह भी फाइनल की रेस से बाहर माने जा रहे हैं।

रिटेंशन

वर्तमान टीमों ने जारी कर दिए हैं रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2022 की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और वर्तमान आठ टीमों ने अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है जिसमें आठ विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार-चार खिलाड़ी रिटेन किए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

संजीव गोयंका की RPSG ग्रुप IPL टीम हासिल करने के लिए बेताब थी और उन्होंने अक्टूबर में 7,090 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए लखनऊ की टीम हासिल की थी।