Page Loader
व्हाट्सऐप पर पीरियड साइकल ट्रैक कर सकती हैं महिला यूजर्स, यह है तरीका
व्हाट्सऐप अब पीरियड्स ट्रैक करने में महिलाओं की मदद कर सकता है।

व्हाट्सऐप पर पीरियड साइकल ट्रैक कर सकती हैं महिला यूजर्स, यह है तरीका

Jun 27, 2022
10:01 am

क्या है खबर?

मेटा की ओनरशिप वाला व्हाट्सऐप मेसेजिंग ऐप से कहीं ज्यादा बन चुका है और इसपर शॉपिंग या मीडिया-शेयरिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। अब महिला यूजर्स को उनके पीरियड्स या मेन्स्ट्रुअल साइकल ट्रैक करने का विकल्प भी मिल रहा है। फेमिनिन हाइजीन ब्रैंड सिरोना की ओर से व्हाट्सऐप पर भारत का पहला पीरियड ट्रैकर लॉन्च किया गया है। महिला यूजर्स सिरोना के व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट पर 'Hi' भेजकर अपने पीरियड्स ट्रैक कर सकेंगी।

ट्रैकर

AI की मदद से काम करेगा नया व्हाट्सऐप ट्रैकर

सिरोना हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड के CEO और को-फाउंडर ने व्हाट्सऐप के साथ कोलैबरेशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "टेक्नोलॉजी के पास महिला यूजर्स की जिंदगी का हिस्सा बनने की क्षमता है और हम इसे सभी के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने AI की क्षमता और नए टेक्नोलॉजी के साथ व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए इसकी मदद लेना आसान बना दिया है, जो ऐप पहले ही हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुकी है।"

फायदा

यह होगा नए पीरियड्स ट्रैकर का फायदा

कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया है कि पीरियड ट्रैकिंग टूल का फायदा तीन स्थितियों में मिलेगा। यूजर्स पीरियड्स ट्रैक करने, कंसीव करने या फिर प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इसकी मदद ले सकेंगी। इसके लिए यूजर्स को उनके पीरियड्स और आखिरी पीरियड्स की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद चैटबॉट रिकॉर्ड रखते हुए आगे रिमाइंडर्स शेयर करेगा। पीरियड्स ट्रैकर को व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म की मदद से तैयार किया गया है और इसका इंटरफेस बेहद आसान है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

महिलाओं के शरीर में तय अंतराल पर एग्स बनते हैं, जो किसी स्पर्म से फर्टिलाइज होने पर यूटेरस की दीवार से जुड़ जाते हैं। ऐसा ना होने की स्थिति में यूटेरस की एक परत, खून और एग्स बाहर निकल जाते हैं, जिसे पीरियड्स कहते हैं।

ऐप

अलग ऐप भी ऑफर करती है सिरोना

सिरोना एक अलग ऐप भी ऑफर करती है, जो मेन्स्ट्रुअल हेल्थ और हाइजीन से जुड़ा पूरा इकोसिस्टम देती है। इस ऐप में इन-बिल्ट पीरियड ट्रैकर मिलता है। साथ ही यूजर्स अपने अनुभव, सवाल और उनके जवाब शेयर करते हुए बाकियों से जुड़ सकती हैं। सिरोना ऐप के साथ कंपनी पीरियड्स और हाइजीन से जुड़ी जागरूकता फैलाने और इसे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के लिए एक्सेसिबल बनाने पर काम कर रही है।

तरीका

महिला यूजर्स ऐसे शुरू करें ट्रैकर का इस्तेमाल

सबसे पहले सिरोना बिजनेस अकाउंट के नंबर 9718866644 को कॉन्टैक्ट्स में सेव करें। इसके बाद व्हाट्सऐप ओपेन कर इस नंबर पर 'Hi' मेसेज भेजें। सिरोना अब कई विकल्पों की एक लिस्ट दिखाएगी और पीरियड्स ट्रैक करने के लिए चैट बॉक्स में 'पीरियड ट्रैकर' लिखना होगा। अब आपको अपने पीरियड्स से जुड़ी कुछ डीटेल्स एंटर करनी होंगी। आखिर में ओवुलेशन से लेकर अगले पीरियड्स और साइकल लेंथ तक की जानकारी आपको मेसेजिंग ऐप में मिलने लगेगी।

चैटबॉट

डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करने का विकल्प भी

मायगॉव (MyGov) ने बीते दिनों व्हाट्सऐप के साथ पार्टनरशिप की है और डिजिलॉकर से जुड़ी सेवाओं के साथ पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने का विकल्प लेकर आई है। नई सेवाओं में डिजिलॉकर अकाउंट बनाना, ऑथेंटिकेट करना और डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करना भी शामिल है। नई सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को +91 9013151515 व्हाट्सऐप नंबर पर मेसेज भेजना होगा। बता दें, व्हाट्सऐप चैटबॉट्स की मदद से वैक्सिनेशन स्लॉट्स बुक करने जैसे काम भी किए जा सकते हैं।