NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / वास्ट ने हेवन-2 अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन का किया खुलासा, ISS की लेगा जगह
    अगली खबर
    वास्ट ने हेवन-2 अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन का किया खुलासा, ISS की लेगा जगह
    ISS का जगह ले सकता है वास्ट का हेवन-2 अंतरिक्ष स्टेशन (तस्वीर: वास्ट)

    वास्ट ने हेवन-2 अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन का किया खुलासा, ISS की लेगा जगह

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Oct 14, 2024
    09:47 am

    क्या है खबर?

    एरोस्पेस स्टार्टअप वास्ट स्पेस ने हेवन-2 नामक एक नए अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन का अनावरण किया है। इस अंतरिक्ष स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के उत्तराधिकारी के रूप में तैनात किए जाने की योजना बनाई जा रही है।

    यह स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में विशेष प्रयोगशाला के रूप में काम करेगा, जहां माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान किया जा सकेगा।

    हेवन-2 का उद्देश्य नासा के अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के लिए रास्ता बनना भी है, जहां वे अंतरिक्ष यात्रियों को भेज सकेंगे।

    योजना

    हेवन-2 को 2028 तक तैयार करने की है योजना

    वास्ट स्पेस ने हेवन-2 स्टेशन के डिजाइन में 4 बेलनाकार मॉड्यूल का प्रस्ताव रखा है, जो मिलकर एक पूर्ण स्टेशन बनाएंगे।

    कंपनी का लक्ष्य 2028 तक हेवन-2 का पहला मॉड्यूल अंतरिक्ष में तैनात करना है, ताकि 2031 में ISS के बंद होने से पहले यह पूरी तरह कार्यरत हो सके।

    वास्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मैक्स हाओट ने कहा, "हमने इस महत्वाकांक्षी समयरेखा और रणनीति को बाधा डालने और प्रतियोगिता जीतने के तरीके के रूप में चुना है।"

    सहायता

    नासा ने दी अरबों डॉलर की वित्तीय सहायता

    नासा ने एक्सिओम स्पेस, ब्लू ओरिजिन और स्टारलैब स्पेस जैसी कंपनियों को वाणिज्यिक अंतरिक्ष सुविधाओं के लिए डिजाइन विकसित करने के लिए समझौते और अरबों डॉलर की वित्तीय सहायता दी है।

    वास्ट को उम्मीद है कि वह 2026 में नासा द्वारा अपने अंतरिक्ष स्टेशन के उत्तराधिकारी अनुबंधों के लिए फाइनलिस्ट बनेगा।

    CEO हाओट का मानना है कि इस प्रक्रिया में 2 विजेताओं को संभावित रूप से 2 अरब डॉलर (लगभग 168 अरब रुपये) का वित्तपोषण मिल सकता है।

    योजना

    क्या है पूरी योजना?

    हेवन-2, वास्ट के हेवन-1 अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन पर आधारित है, जिसके लिए कंपनी ने 2023 में योजनाएं बनाई थीं। वास्ट ने अगले साल फाल्कन 9 रॉकेट पर हेवन-1 को लॉन्च करने के लिए स्पेस-X के साथ अनुबंध किया है।

    2028 में हेवन-2 का पहला मॉड्यूल लॉन्च होगा, इसके बाद 2029 और 2030 में 3 और मॉड्यूल भेजे जाएंगे। अंतिम बड़े कोर मॉड्यूल को 2030 में लॉन्च किया जाएगा, जो सभी 4 मॉड्यूल को जोड़ेगा।

    रॉकेट

    स्टारशिप रॉकेट से लॉन्च होगा हेवन-2 मॉड्यूल

    हेवन-2 मॉड्यूल को स्पेस-X के फाल्कन हेवी रॉकेट पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि मुख्य हब को स्पेस-X के भविष्य के स्टारशिप रॉकेट पर लॉन्च के लिए डिजाइन किया गया है।

    हाओट ने हेवन-2 की सटीक लागत बताने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि कंपनी को हेवन-1 के पहले क्रू उड़ान से पहले 1 बिलियन डॉलर (लगभग 84 अरब रुपये) तक का निवेश करने की उम्मीद है। वास्ट 2024 और 2025 के बीच हेवन-2 के लिए फंडरेजिंग राउंड आयोजित करेगा।

    ISS

    ISS को कब और कैसे तोड़ा जाएगा?

    नासा ने स्पेस-X को ऐसा वाहन बनाने को कहा है, जो ISS को उसकी कक्षा से बाहर खींचकर तोड़ सके। यह प्रक्रिया ISS की रिटायरमेंट के बाद 2030 में की जाएगी। नासा ने अन्य विकल्पों पर भी विचार किया, लेकिन ISS के आकार के कारण इसको धक्का देकर दूर अंतरिक्ष में भेजने का विकल्प असंभव था।

    स्पेस-X 2028 तक वाहन तैयार कर लेगी और उम्मीद है कि इसे 2028-29 में लॉन्च किया जाएगा। ISS लगभग 500 टन वजनी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष
    नासा
    स्पेस-X
    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    अंतरिक्ष

    नासा ने बदली क्रू-9 मिशन की तारीख, अब 28 सितंबर को होगा लॉन्च नासा
    स्पेस-X ने लॉन्च किए 20 नए स्टारलिंक सैटेलाइट्स, कुल संख्या 6,400 हुई स्पेस-X
    क्या है लूनर गेटवे, जिसे अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ मिलकर तैयार कर रही नासा?  नासा
    नासा के क्रू-9 मिशन का लॉन्च लाइव देख सकेंगे आप, जानें कब और कैसे  नासा

    नासा

    नासा ने बदली क्रू-9 मिशन की तिथि, अब इस दिन होगा लॉन्च स्पेस-X
    कौन हैं नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री जो पहुंचे हैं ISS?  अंतरिक्ष
    कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 200 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट एस्ट्रोयड
    किसी एक्सोप्लैनेट का नामकरण कैसे किया जाता है? जानिए तरीका अंतरिक्ष

    स्पेस-X

    स्पेस-X पोलारिस डॉन मिशन 26 अगस्त को कर सकती है लॉन्च, जानें क्या है यह एलन मस्क
    स्पेस-X को अंतिम समय में रद्द करना पड़ा स्टारलिंक मिशन का लॉन्च, अभी वजह नहीं साफ स्टारलिंक
    स्पेस-X ने लॉन्च किए 23 नए स्टारलिंक सैटेलाइट्स, बीते दिन रद्द किया था मिशन स्टारलिंक
    स्पेस-X लॉन्च करेगी फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन, लगाया जाएगा पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का पता एलन मस्क

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    स्पेस-X ने किया खुलासा, इस अंतरिक्ष यान से ISS को लाया जाएगा नीचे स्पेस-X
    सुनीता विलियम्स मिट्टी के बिना अंतरिक्ष में उगा रहीं पौधा, जानिए कैसे सुनीता विलियम्स
    अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स पौधों के लिए कर रहीं यह विशेष वैज्ञानिक परीक्षण  नासा
    नासा ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से स्ट्रीम किया 4K वीडियो नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025