NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / स्पेस-X लॉन्च करेगी फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन, लगाया जाएगा पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का पता
    अगली खबर
    स्पेस-X लॉन्च करेगी फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन, लगाया जाएगा पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का पता
    स्पेस-X लॉन्च करेगी फ्रैम2 अंतरिक्ष मिशन (तस्वीर: स्पेस-X)

    स्पेस-X लॉन्च करेगी फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन, लगाया जाएगा पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का पता

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Aug 13, 2024
    10:10 am

    क्या है खबर?

    एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X इस साल के अंत में पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का पता लगाने के लिए एक मिशन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    फ्रैम-2 नामक यह मिशन उड़ान भरने और कक्षा से पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र का पता लगाने वाला पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन होगा।

    मिशन का नाम नॉर्वे के जहाज के सम्मान में फ्रैम-2 रखा गया है, जिसने 1893 और 1912 के बीच आर्कटिक और अंटार्कटिक की यात्राएं की थीं।

     सदस्य 

    मिशन में 4 सदस्य होंगे शामिल

    स्पेस-X ने बताया है कि इस मिशन में 4 सदस्य शामिल होंगे।

    फ्रैम-2 की कमान माल्टा के उद्यमी चुन वांग के हाथों में होगी। उनके साथ नॉर्वे के जैनिके मिकेलसन भी शामिल हैं, जो वाहन कमांडर के रूप में काम करेंगे।

    इसके अतिरिक्त, ऑस्ट्रेलिया के एरिक फिलिप्स, वाहन पायलट और जर्मनी की राबिया रोगे, मिशन विशेषज्ञ के रूप में मिशन में शामिल होंगी।

    स्पेस-X के अनुसार, मिशन के लिए चुने गए चारों सदस्यों की यह पहली अंतरिक्ष उड़ान होगी।

    मिशन

    मिशन में क्या होगा?

    यह अंतरिक्ष मिशन फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट से फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च होगा, जिससे चारों क्रू ड्रैगन कैप्सूल में कक्षा में जाएंगे।

    अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से नहीं जुड़ेगा, बल्कि अकेले पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगा।

    स्पेस-X ने मिशन विवरण में बताया कि 3-5 दिन के मिशन के दौरान, चालक दल 425-450 किलोमीटर की ऊंचाई पर ड्रैगन के कपोला के माध्यम से पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का निरीक्षण करने वाला है।

    अध्ययन

    यह भी अध्ययन करेंगे यात्री

    फ्रैम-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्री ऑरोरा जैसे असामान्य प्रकाश उत्सर्जन का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष भौतिकविदों और नागरिक वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त करेंगे।

    चालक दल यह भी अध्ययन करेगा कि अंतरिक्ष उड़ान मानव शरीर को कैसे प्रभावित करती है।

    स्पेस-X के अनुसार, इस काम में अंतरिक्ष में किसी इंसान की पहली X-रे तस्वीर लेना भी शामिल होगा।

    यह मिशन स्पेस-X का छठा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एलन मस्क
    स्पेस-X
    अंतरिक्ष अभियान
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी

    एलन मस्क

    एलन मस्क ने बच्चों पर सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को लेकर व्यक्त की चिंता सोशल मीडिया
    एलन मस्क की xAI ने B फंडिंग राउंड में जुटाए 498 अरब रुपये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    एलन मस्क ने आरोपों को लेकर व्हाट्सऐप प्रमुख विल कैथकार्ट ने दिया जवाब व्हाट्सऐप
    एलन मस्क की न्यूरालिंक खास अध्ययन के लिए 3 मरीजों की कर रही तलाश न्यूरालिंक

    स्पेस-X

    भारत दौरे पर एलन मस्क भारतीय अंतरिक्ष तकनीकी स्टार्टअप प्रमुखों से करेंगे मुलाकात एलन मस्क
    स्पेस-X कर्मचारियों के लिए है जोखिम भरी जगह, चोट लगने के मामले अधिक एलन मस्क
    स्पेस-X ने अंतरिक्ष में भेजे 23 नए स्टारलिंक सैटेलाइट्स, ऐसे करते हैं काम  एलन मस्क
    स्पेस-X ने लॉन्च किया स्टारलिंक सैटेलाइट्स का नया बैच, इस साल 56 मिशन हुए पूरे एलन मस्क

    अंतरिक्ष अभियान

    भारत ने रखा अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चांद पर इंसान उतारने का लक्ष्य नरेंद्र मोदी
    अंतरिक्ष स्टेशन क्या होते हैं, ये किस काम आते हैं और अभी कितने स्टेशन हैं? अंतरिक्ष
    रूस का वर्ष 2027 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य व्लादिमीर पुतिन
    स्टारशिप रॉकेट के दूसरे टेस्ट के लिए तैयार स्पेस-X, पहली बार हो गई थी गड़बड़ स्पेस-X

    अंतरिक्ष

    चंद्रमा और मंगल ग्रह पर रिसर्च के लिए लद्दाख है सही जगह, बन सकती है लैब मंगल ग्रह
    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को टूटने से बचा सकते हैं अंतरिक्ष यात्री मार्क एडवर्ड केली अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
    पिछले 10 साल में 228 अंतरिक्ष स्टार्टअप हुए शुरू, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी स्टार्टअप
    वैज्ञानिकों ने की कई प्राचीन तारों की खोज, गैया मिशन के डाटा का हुआ उपयोग अंतरिक्ष अभियान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025