Page Loader
कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 200 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 200 फीट का एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 200 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Sep 13, 2024
08:44 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। एस्ट्रोयड 2024 RN16 नामक बड़ा एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 1 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है। नासा की सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2024 RN16 लगभग 16 लाख किलोमीटर की दूरी पर कल (14 सितंबर) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

आकार

इतना बड़ा है यह एस्ट्रोयड

एस्ट्रोयड 2024 RN16 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 200 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 2024 RB16 नामक एक एस्ट्रोयड भी कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा, जिसका आकार 120 फीट चौड़ा है और यह वर्तमान में 27,000 किलोमीटर की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा। इससे पृथ्वी को खतरा नहीं है, लेकिन अगर यह किसी कारण से पृथ्वी पर किसी जगह टकराता है तो वहां नुकसान हो सकता है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।