NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नासा के स्पेस-X क्रू-6 मिशन की लॉन्चिंग आगे खिसकी, 2 मार्च तय की गई नई तारीख
    अगली खबर
    नासा के स्पेस-X क्रू-6 मिशन की लॉन्चिंग आगे खिसकी, 2 मार्च तय की गई नई तारीख
    नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च कर दिया गया है (तस्वीर: ट्विटर@nasahqphoto)

    नासा के स्पेस-X क्रू-6 मिशन की लॉन्चिंग आगे खिसकी, 2 मार्च तय की गई नई तारीख

    लेखन रजनीश
    Feb 27, 2023
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    नासा का स्पेस-X क्रू-6 मिशन को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आज लॉन्च होना था, लेकिन ग्राउंड सिस्टम ईश्यू के चलते इसकी लॉन्चिंग नहीं हो पाई। अब 2 मार्च को भारतीय समानुसार दिन के 11:15 बजे इसे लॉन्च किया जाएगा।

    लॉन्चिंग के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचने लगभग 25 घंटे लगेंगे।

    स्पेस-X की इस छठवीं ऑपरेशनल क्रू फ्लाइट में नासा के 2 और रूस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक-एक अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

    लॉन्च

    पहले शनिवार को होना था लॉन्च

    पहले यह मिशन शनिवार को लॉन्च होना था, लेकिन उड़ान की योजना को और मजबूती देने के लिए इसकी लॉन्चिंग को आगे खिसकाकर सोमवार का दिन तय किया गया था। अब एक बार फिर देरी हुई है।

    इस मिशन के लिए स्पेस-X लॉन्च वाहन में फाल्कन 9 रॉकेट है, जो एंडेवर नाम के क्रू ड्रैगन कैप्सूल के साथ सबसे ऊपर है।

    यह मिशन नासा और एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X के समझौते के तहत लॉन्च किया जा रहा था।

    मिशन

    ISS पर 6 महीने रहेंगे अंतरिक्ष यात्री

    इस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS पर पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री 6 महीनों तक वहां रहेंगे और विज्ञान से जुड़े दर्जनों प्रयोग और अनुसंधान करेंगे।

    इस मिशन के चालक दल का नेतृत्व 59 वर्षीय स्टीफन बोवेन कर रहे हैं, जो अमेरिकी नौसेना के पनडुब्बी अधिकारी रहे हैं।

    इनको अंतरिक्ष शटल उड़ानों और 7 स्पेसवॉक के अनुभव के साथ ही अंतरिक्ष में 40 से अधिक दिनों तक रहने का अनुभव है।

    कामयाबी

    संयुक्त अरब अमीरात से है एक अंतरिक्ष यात्री

    इस मिशन में शामिल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल्नेदी अंतरिक्ष में जाने वाले अपने देश के दूसरे और लंबी अवधि के लिए अंतरिक्ष स्टेशन टीम के हिस्से के रूप में अमेरिका की धरती से लॉन्च होने वाले पहले व्यक्ति हैं।

    संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री ने 2019 में एक रूसी अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष में प्रवेश किया था। अब अल्नेदी इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे एस्ट्रोनॉट बने हैं।

    योजना

    क्रू-6 के पहुंचते ही क्रू-5 के अंतरिक्ष यात्री आ जाएंगे वापस 

    अमेरिका-रूस के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद इस मिशन में रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के भी एक अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

    दरअसल, अमेरिका-रूस के बीच एक समझौते के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सोयुज कैप्सूल पर सवार होंगे, जबकि रूसी अंतरिक्ष यात्री क्रू ड्रैगन की सवारी करेंगे।

    क्रू-6 जब अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा तो क्रू-5 के अंतरिक्ष यात्री निकोल मान, जोश कसाडा, जाक्सा के कोइची वाकाटा और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अन्ना किकिना स्पेस-X एंड्योरेंस अंतरिक्ष यान से वापस लौट आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    फ्लोरिडा
    स्पेस-X
    अंतरिक्ष अभियान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन

    नासा

    नासा का 38 साल पुराना सैटेलाइट पृथ्वी पर हुआ क्रैश अंतरिक्ष
    नासा ने भारतीय मूल के एसी चारणिया को नामित किया अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट अंतरिक्ष
    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड एस्ट्रोयड
    नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने की पृथ्वी के समान ग्रह की खोज जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप

    फ्लोरिडा

    अमेरिकाः 136 यात्रियों से भरा बोइंग विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, सभी यात्री सुरक्षित बोइंग
    कार में बैठी थी गर्लफ्रेंड और व्यक्ति ने डाल दी मिट्टी, हुआ गिरफ़्तार कार
    छह साल की बच्ची ने दिखाया 'गुस्सा' तो हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस अजब-गजब
    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत भारत की खबरें

    स्पेस-X

    घर बैठे ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का नजारा, करना होगा यह आसान काम गूगल
    इसी साल आम नागरिकों को अंतरिक्ष भेजेगी स्पेस-X, दी मिशन की जानकारी एलन मस्क
    अब अंतरिक्ष में बनेगा होटल, 2027 से शुरू होने की उम्मीद टेक्नोलॉजी
    अगले साल भारत आ सकती है मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा एलन मस्क

    अंतरिक्ष अभियान

    NASA आर्टेमिस 1 मिशन लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब और कैसे देख सकते हैं लाइव चांद
    NASA को टालना पड़ा आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च, तकनीकी खामी के चलते रुकावट चांद
    NASA के लिए महत्वपूर्ण क्यों है चांद पर इंसान की मौजूदगी? चांद
    फिर टली नासा के आर्टिमिस-1 मिशन की लॉन्चिंग, अब आगे क्या? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025