NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत
    अजब-गजब

    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत

    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत
    लेखन अंजली
    Dec 08, 2019, 01:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत

    धरती पर लाखों वनस्पति प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से करीब 60,000 से भी अधिक पेड़ों की प्रजातियों को वैज्ञानिक मान्यता दी गयी है। इनमें से कुछ पेड़ वातावरण को साफ-सुथरा रख जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार बनते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे पेड़ भी मौजूद हैं, जो किसी की जान तक ले सकते हैं। आइए जानें उन पेड़ों के बारे में, जो बेहद ही खतरनाक माने जाते हैं।

    पोषमवुड: बम की तरह फूटते हैं इसके पके हुए फल

    ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं। पोषमवुड खतरनाक होने के साथ-साथ किसी को भी हैरान कर सकते हैं, क्योंकि इन पर उगने वाले फलों में पकने के बाद एक बम की तरह विस्फोट हो जाता है। फल के फूटते के बाद इसके बीज लगभग 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है।

    जिमपी स्टिंगर: खूबसूरत दिखने वाले ये पेड़ इंसानी शरीर के लिए हैं बेहद घातक

    यह पेड़ दिखने में भले ही खूबसूरत हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाया जाने वाला यह पेड़ सबसे खतरनाक पेड़ों में से एक माना जाता है। इसके ऊपर खूबसूरत से दिखने वाले कांटे होते है, जो बिल्कुल बालों की तरह नज़र आते है। मगर, ये सच है कि कांटे बेहद खतरनाक होते है, क्योंकि अगर कोई इंसान इनको छू लेता है, तो उसके शरीर में ये कांटे जहर फैला देते हैं, जिनका इलाज असंभव सा हो जाता है।

    सेर्बेरा ओडोलम: सुसाइड ट्री के नाम से जानते हैं लोग

    ये पेड़ मुख्य रूप से भारत के साथ-साथ एशिया के कई और देशों में पाए जाते हैं। इस पेड़ के फल के कारण इसको "सुसाइड ट्री" के नाम से जाना जाता है, क्योंकि वो बेहद ही जहरीले होते हैं। इसके अलावा अगर कोई भी इंसान इसका गलती से भी सेवन कर लेता है, तो फल को खाने के तुरंत बाद उसे उल्टियां होने लगती हैं और हार्टबीट बढ़ जाती है, जिस वजह से उस इंसान की जान चली जाती है।

    टैक्सस बैक्कटा: इसमें पाया जाता है टैक्सीन नामक जहर

    "अंग्रेजी यू" के नाम से जाने वाले ये जहरीले पेड़ मुख्य रूप से यूरोप, अफ्रीका सहित एशिया में पाए जाते हैं। इस 20 मीटर ऊंचे पेड़ के सिर्फ बीजों को छोड़कर हर हिस्से में 'टैक्सीन' नामक जहर मौजूद होता है, इसलिए अगर कोई भी इंसान इसको छू लेता है, तो उसकी चंद घंटों में मौत हो जाती है। साथ ही इसका जहर ऐसा होता है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के दौरान भी जहर का पता नहीं चलता है।

    मेंचिलीन: गिनीज बुक में दर्ज है इस पेड़ का नाम

    फ्लोरिडा में कैरेबियन सागर के आस-पास पाए जाने वाले 'मेंचिलीन' नामक ये पेड़ दुनिया के सबसे जहरीले पेड़ों में से एक है, जिस वजह से इसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। इस पेड़ पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिसमें लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी गई है। दरअसल, इसके फल बहुत ही जहरीला होते हैं, जिसे अगर कोई भी गलती से खा ले, तो ये फल उसे मौत की नींद सुला सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    फ्लोरिडा
    एशिया

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया: तिरंगा लिए भारतीयों को खालिस्तान समर्थकों ने पीटा, 5 घायल खालिस्तान
    ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न के इस्कॉन मंदिर में लिखे गए भारत विरोधी नारे, इस महीने तीसरी घटना मेलबर्न
    बड़ी टेक कंपनियों को कंटेट के लिए न्यूज पब्लिशर्स को देना चाहिए पैसा- सरकार केंद्र सरकार
    हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से दी मात, जानिए अन्य नतीजे हॉकी विश्व कप

    फ्लोरिडा

    अमेरिकाः फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी, कई घायल अमेरिका
    अमेरिका: चोरी का सामान ले जाने में मदद के लिए चोरों ने बुलाई पुलिस अमेरिका
    अमेरिका: साढ़े 3 मिनट में नहीं बना पास्ता तो महिला ने कंपनी के खिलाफ किया मुकदमा अमेरिका
    इस अमेरिकी शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 10 मिनट में खाए 63 हॉट डॉग अमेरिका

    एशिया

    अमेरिका में एशियाई छात्रा पर नस्लीय हमला, महिला ने चाकू से सिर पर किए कई वार अमेरिका
    दक्षिण एशिया और अफ्रीका में हर 10 में से एक अस्पताल में नहीं है बिजली- रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन
    2022 में एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा भारतीय रुपया भारतीय रुपये
    एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणुओं के संक्रमण से साल 2019 में हुई 12 लाख से अधिक मौतें- अध्ययन अफ्रीका

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023