NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिकाः 136 यात्रियों से भरा बोइंग विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, सभी यात्री सुरक्षित
    अगली खबर
    अमेरिकाः 136 यात्रियों से भरा बोइंग विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, सभी यात्री सुरक्षित

    अमेरिकाः 136 यात्रियों से भरा बोइंग विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, सभी यात्री सुरक्षित

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 04, 2019
    10:22 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका में बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। फ्लोरिडा के जैक्शनविले में 136 यात्रियों से भरा बोइंग 737 कमर्शियल विमान रनवे से फिसलकर नदी में जा गिरा।

    यह विमान क्यूबा से आ रहा था। गनीमत यह रही कि विमान पानी में डूबा नहीं इसलिए उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। तस्वीरे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है विमान पूरी तरह से पानी में चला गया।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये तस्वीरें

    #JSO Marine Unit was called to assist @NASJax_ in reference to a commercial airplane in shallow water. The plane was not submerged. Every person is alive and accounted for. pic.twitter.com/4n1Fyu5nTS

    — Jax Sheriff's Office (@JSOPIO) May 4, 2019

    जानकारी

    सभी यात्री सुरक्षित- मेयर

    हादसे के बाद जैक्शनविले के मेयर ने ट्विटर पर लिखा कि एक कमर्शियल प्लेन नदी में चला गया है। फायर एंड रेस्क्यू को इसकी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    बचाव कार्य जारी- मेयर

    We have a commercial plane down on the river. I’ve been briefed by our Fire and Rescue. They are on the scene. While they work please pray.

    — Lenny Curry (@lennycurry) May 4, 2019

    इथोपिया

    इथोपिया में क्रैश हुआ था बोइंग का विमान

    पिछले कुछ समय से बोइंग के विमानों के क्रैश होने के कई मामले सामने आए हैं।

    इसी साल मार्च में इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

    इस हादसे में विमान में सवार सभी 157 यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

    क्रैश हुई बोइंग 737 मैक्स-8 इथोपियन एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था।

    उड़ान पर रोक

    हादसे के बाद लगी थी बोइंग विमानों की उड़ान पर रोक

    इथोपिया हादसे के बाद नीदरलैंड ने सबसे पहले बोइंग 737 मैक्स-8 विमान पर प्रतिबंध लगाया था।

    नीदरलैंड के अलावा ब्रिटेन, UAE, आइसलैंड, ओमान, चीन, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, ओमान और अर्जेंटीना आदि देशों ने इन विमानों पर रोक लगाई थी।

    इथोपिया में हुए हादसे के बाद भारत में भी इन विमानों की उड़ान पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था।

    जानकारी

    इथोपिया से पहले इंडोनेशिया में हुआ था हादसा

    इथोपिया से पहले इंडोनेशिया में भी बोइंग का यही विमान क्रैश हुआ था। अक्टूबर, 2018 में हुए इस हादसे में 189 लोग मारे गए थे। जकार्ता से उड़ान भरते ही इस विमान से संपर्क टूट गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बोइंग

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    बोइंग

    भारतीय वायुसेना में शामिल हुए चार चिनूक हेलिकॉप्टर, जानिये इनकी खास बातें चंडीगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025