Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2022 YD5 को पिछले साल, 2022 में खोजा गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड

Jan 11, 2023
11:25 am

क्या है खबर?

नासा ​​​​पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्ट्रोयड पर कड़ी नजर रखती हैं। बहुत से एस्ट्रोयड कई बार एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के काफी करीब आ जाते हैं। ऐसे में एस्ट्रोयड से संभावित खतरों को देखते हुए नासा समय-समय पर अलर्ट जारी करती है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आकार में काफी बड़ा है और कल पृथ्वी काफी करीब से गुजर सकता है।

जानकारी

कल पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2022 YD5

नासा ने अलर्ट जारी किया है कि एस्ट्रोयड 2022 YD5 नामक एस्ट्रोयड 12 जनवरी को पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। किसी भी विमान के आकार का 150 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड 38,208 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। यह कल, 12 जनवरी को यह लगभग 31 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। बता दें, इस बड़े एस्ट्रोयड को पिछले साल खोजा गया था।