NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / घर बैठे ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का नजारा, करना होगा यह आसान काम
    अगली खबर
    घर बैठे ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का नजारा, करना होगा यह आसान काम

    घर बैठे ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का नजारा, करना होगा यह आसान काम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 10, 2020
    01:36 pm

    क्या है खबर?

    बहुत लोगों का सपना एस्ट्रोनॉट्स बनकर अंतरिक्ष में जाना होता है।

    इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ विज्ञान और अंतरिक्ष में दिलचस्पी होना सबसे जरूरी है।

    कुछ लोग अपनी मेहनत के सहारे इस सपने को पूरा कर लेते हैं और कुछ रह जाते हैं।

    अगर आपका भी सपना अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) को देखना था और आप इसे पूरा नहीं कर पाए तो निराश होने की जरूरत नहीं है। कुछ हद तक आपका सपना अब भी पूरा हो सकता है।

    ISS

    क्या है अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन?

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) अंतरिक्ष में मौजूद एक प्रकार की प्रयोगशाला है, जहां धरती से एस्ट्रोनॉट्स जाकर रहते हैं और कई तरह के प्रयोग करते हैं।

    इसे अमेरिका और रूस समेत कई देश मिलकर संचालित करते हैं। इसके आकार की बात करें तो यह 357 फीट इलाके में बना हुआ है और 300 कारों के कुल वजन से भी भारी है।

    यह हर 90 मिनट में धरती का एक चक्कर लगा लेता है।

    जानकारी

    अब तक का सबसे महंगा स्पेस प्रोजेक्ट है ISS

    इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन साल 2000 से लगातार काम कर रहा है। यहां एक साथ छह लोग आराम से रह सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे महंगा स्पेस प्रोजेक्ट है। इस पर 100 अरब डॉलर से ज्यादा की लागत आई है।

    मिशन

    ISS में रह रहे हैं हाल ही में गए एस्ट्रोनॉट्स

    ISS अब एक बार फिर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और स्पेसएक्स ने हाल ही में मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया था।

    अमेरिका की धतरी से नौ साल बाद यह पहली मानवयुक्त उड़ान है। इससे पहले अमेरिका ने साल 2011 में आखिरी बार मानवयुक्त उड़ान अंतरिक्ष में भेजी थी।

    मिशन पर भेजे गए एस्ट्रोनॉट्स डग हर्ली और बॉब बेन्कन ISS में ही रहकर अपने प्रयोगों को अंजाम देंगे।

    तरीका

    एक टैप कर शुरू करें ISS की सैर

    अब डग हर्ली और बॉब बेन्कन तो ISS में बैठकर वहां का नजारा ले सकते हैं, लेकिन आम लोगों के लिए वहां जाना मुश्किल है।

    गूगल मैप्स ने इस मुश्किल को थोड़ा आसान कर दिया है। गूगल एक टैप पर ISS का नजारा आपकी आंखों के सामने ला देगी।

    आपको महज टैप करना है और पूरा ISS आपकी स्क्रीन पर मौजूद होगा। तो देर किस बात की है। यहां टैप कर शुरू करें ISS की अनोखी सैर।

    जानकारी

    कर्सर घूमाकर लें नजारा

    एक बार स्क्रीन पर ISS खुलने के बाद आप कर्सर घूमाकर इसमें चारों तरफ का नजारा ले सकते हैं। साथ ही कुछ चीजों पर नोट्स भी जोड़े गए हैं ताकि आपको उनके बारे में जानकारी ले सकें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पेस-X
    गूगल
    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    स्पेस-X

    मंगल की सैर कराने वाले एलन मस्क का रिज्यूमे कैसा होगा? नहीं पता तो यहां देखिये टेस्ला
    अंतरिक्ष में जाकर फिल्म शूट करेंगे टॉम क्रूज, NASA ने किया कंफर्म नासा
    NASA और SpaceX ने पूरी की मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने की तैयारी, यहां जाने सबकुछ रूस समाचार
    सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ NASA-SpaceX का मानवयुक्त मिशन, निजी कंपनी की है पहली अंतरिक्ष यात्रा रूस समाचार

    गूगल

    आपका पर्सनल डाटा लीक कर सकती हैं ये 15 ऐप्स, तुरंत करें अनइंस्टॉल एंड्रॉयड
    आपके बारे में क्या-क्या जानती है गूगल? इस तरीके लगाएं पता डाटा स्टोरेज
    वीयरेबल डिवाइस मार्केट में एंट्री के लिए फिटबिट को खरीदने पर विचार कर रही गूगल चीन समाचार
    फिटबिट का खुलासा- सिर्फ सात घंटे सोते हैं भारतीय यूजर्स, दुनिया में सबसे कम सक्रिय भारत की खबरें

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    NASA ने मिशन शक्ति को बताया 'भयानक', कहा- स्पेस स्टेशन और एस्ट्रोनॉट्स के लिए खतरा बढ़ा भारत की खबरें
    खुद का स्पेस स्टेशन बनाने पर विचार कर रहा भारत, ISRO प्रमुख ने किया खुलासा भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025