NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों ने उगाए टमाटर, ये थी पूरी प्रक्रिया
    अगली खबर
    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों ने उगाए टमाटर, ये थी पूरी प्रक्रिया
    अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उगाए टमाटर (तस्वीर: नासा)

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों ने उगाए टमाटर, ये थी पूरी प्रक्रिया

    लेखन रजनीश
    Mar 13, 2023
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    स्पेस-X क्रू-5 मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए।

    अक्टूबर में शुरू हुए अपने 5 महीने के मिशन के दौरान इन अंतरिक्ष यात्रियों ने कई वैज्ञानिक जांच और प्रयोग किए। इन वैज्ञानिकों का सबसे दिलचस्प प्रयोग ISS की अंतरिक्ष प्रयोगशाला में टमाटर उगाना था।

    हालांकि, इससे पहले अंतरिक्ष स्टेशन पर हरी पत्तेदार सब्जियां भी उगाई जा चुकी हैं।

    प्रयोग

    अंतरिक्ष यात्रियों को ताजा भोजन प्रदान करने के लिए प्रयोग

    अंतरिक्ष लैब में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री शोध और प्रयोग कार्यों में काफी व्यस्त रहते हैं।

    अंतरिक्ष यात्री जब अंतरिक्ष स्टेशन पर जाते हैं तो पृथ्वी से ही खास तरीके से पैक भोजन लेकर जाते हैं और इसी भोजन के सहारे 5-6 महीने रहते हैं।

    अब अंतरिक्ष यात्रियों को ताजा भोजन प्रदान करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। प्रयोगशाला में टमाटर उगाना उसी अध्ययन का हिस्सा है।

    अंतरिक्ष

    चेरी टमाटर की 'रेड रॉबिन' किस्म को उगाया गया

    ISS पर दो अलग-अलग LED लाइट के प्रकाश के जरिए टमाटर को उगाया गया।

    अंतरिक्ष में उगाने के लिए चेरी टमाटर की एक लोकप्रिय बौनी किस्म "रेड रॉबिन" को चुना गया। टमाटर को 'वेजी चैंबर्स' में उगाया गया और टमाटर की न्यूट्रिशियन वैल्यू, फसल के विकास सहित कई पहलुओं पर इसका विश्लेषण किया गया।

    फसल की वृद्धि पर अंतरिक्ष उड़ानों के पड़ने वाले प्रभावों का पता लगाने के लिए जमीनी अध्ययन भी किया गया।

    रोशनी

    अंतरिक्ष यात्रियों पर पौधे से पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव का आकलन

    अंतरिक्ष पर उगाई जाने वाली प्रत्येक फसल को हल्की मात्रा में अलग-अलग अनुपात में लाल और नीली रोशनी दी जाती है।

    नासा ने एक ब्लॉग में कहा, "टमाटर से जुड़ा अध्ययन लाइट के कलर और फसल पैदा करने के तरीके को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे बढ़ते पौधों का अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ने वाले किसी भी मनौवैज्ञानिक प्रभाव का भी आकलन किया जा सकता है।"

    अध्ययन

    पृथ्वी पर मौजूद टीम को दी जाती है फसल से जुड़ी जानकारी

    ISS पर उगने वाले टमाटर के पौधों को मिट्टी रहित, उर्वरक से भरपूर तकिये नुमा एक बैग में तैयार किया जाता है।

    इनके विकास की अनुमानित अवधि 104 दिन होती है। अंतरिक्ष यात्री बीज के अंकुरित होने, पौधे को पानी देने अदि के लिए बैग खोलकर पौधों की देखभाल करते हैं और इससे जुड़ी जानकारी पृथ्वी पर मौजूद टीम को दी जाती है।

    भविष्य में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अध्ययन महत्वपूर्ण होते हैं।

    प्रतिक्रिया

    अंतरिक्ष यात्रियों के पास होती है प्रश्नावली

    अंतरिक्ष यात्रियों का मूड पौधों की वृद्धि पर कैसी प्रतिक्रिया करता है, इसके सर्वे के लिए उनके पास कई तरह की प्रश्नावली होती है।

    पौधे के विकास को देखकर अंतरिक्ष यात्रियों को कोई मनोवैज्ञानिक लाभ हुआ, इसके लिए भी उनके पास प्रश्नावली होती है।

    ताजा टमाटर खाने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को स्वाद, रंग, रूप, सुगंध, मिठास जैसे गुणों का विश्लेषण करने के लिए स्वाद परीक्षण के लिए कहा जाता है।

    जानकारी

    दो दशकों से ISS पर लगातार रह रहे हैं अंतरिक्ष यात्री

    नवंबर, 2000 से अभी तक दो दशकों से अधिक समय से ISS पर लगातार अंतरिक्ष यात्री रह रहे हैं। कुछ अंतरिक्ष यात्री ISS पर पहुंचते हैं तो कुछ वहां से वापस आ जाते हैं। एक समय में ISS पर लगभग 6-7 अंतरिक्ष यात्री रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    स्पेस-X
    अंतरिक्ष यात्री
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025

    नासा

    चांद के समृद्ध क्षेत्रों पर कब्जे का दावा कर सकता है चीन- रिपोर्ट चांद
    नासा अलर्ट पर, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड एस्ट्रोयड
    नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है 460 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड एस्ट्रोयड
    नासा और IBM ने पृथ्वी के बारे में नई खोजों के लिए मिलाया हाथ  IBM

    स्पेस-X

    अगले साल भारत आ सकती है मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा एलन मस्क
    दुनिया के आठ लोगों को फ्री में चांद तक लेकर जाएगा यह जापानी अरबपति, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू चांद
    हवाई जहाजों, शिप्स और बड़ी गाड़ियों को सैटेलाइट इंटरनेट से जोड़ना चाहती है स्पेस-X एलन मस्क
    भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट के सामने चुनौतियां, प्री-बुकिंग पर उठे सवाल एलन मस्क

    अंतरिक्ष यात्री

    अंतरिक्ष का चक्कर लगाकर लौटे पूर्व अमेजन CEO जेफ बेजोस नासा
    रूस की गलती से 'आउट ऑफ कंट्रोल' हुआ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, NASA ने दी जानकारी नासा
    स्पेस टूरिज्म की शुरुआत, स्पेस-X ने चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष की सैर पर भेजा स्पेस-X
    एलन मस्क का वादा, अगले स्पेस-X मिशन में मिलेगा फ्री वाई-फाई और गरमागरम खाना स्पेस-X

    अंतरिक्ष

    नासा का 38 साल पुराना सैटेलाइट पृथ्वी पर हुआ क्रैश नासा
    नासा ने भारतीय मूल के एसी चारणिया को नामित किया अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नासा
    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विमान के आकार का एस्ट्रोयड नासा
    नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने की पृथ्वी के समान ग्रह की खोज नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025