Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है 460 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2011 AG5 का आकार 460 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है 460 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Feb 03, 2023
11:53 am

क्या है खबर?

नासा ने अलर्ट जारी किया है कि एस्ट्रोयड 2011 AG5 नामक एस्ट्रोयड काफी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2011 AG5 का आकार 460 फीट चौड़ा है। यह लगभग 35,706 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आज पृथ्वी के सबसे करीब सिर्फ 18 लाख किलोमीटर की दूरी पर पहुंच जाएगा। इस एस्ट्रोयड को खगोलविदों ने 2011 में कैसग्रेन रिफ्लेक्टर टेलीस्कोप के जरिये खोजा था।

अलर्ट

एस्ट्रोयड को लेकर कब जारी होता है अलर्ट?

नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटके हुए सभी एस्ट्रोयड पर बारीकी से नजर रखता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 किलोमीटर के क्षेत्र में आता है तो प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करता है। नासा के अनुसार, लगभग 96 किलोमीटर चौड़ा एस्ट्रोयड ही पृथ्वी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। एस्ट्रोयड 2011 AG5 केवल 460 फीट चौड़ा है, जिस कारण पृथ्वी को इससे किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है।