Page Loader
नासा अलर्ट पर, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 BY4 का आकार किसी विमान के समान लगभग 130 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा अलर्ट पर, पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Feb 02, 2023
11:48 am

क्या है खबर?

नासा ने एस्ट्रोयड 2023 BY4 को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड 38,716 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 BY4 आज (2 फरवरी) पृथ्वी से लगभग 49 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने बताया है कि एस्ट्रोयड 2023 BY4 का आकार किसी विमान के समान लगभग 130 फीट चौड़ा है।

जानकारी

एस्ट्रोयड 2023 BY4 से नुकसान की संभावना नहीं

एस्ट्रोयड 2023 BY4 का 130 फीट चौड़ा होने के बावजूद इससे पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। पृथ्वी को बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी एस्ट्रोयड का आकार लगभग 96 किलोमीटर चौड़ा होना चाहिए। बता दें, नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटके हुए एस्ट्रोयड्स को ट्रैक करता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर क्षेत्र में आता है तो नासा अलर्ट जारी करती है।