NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नए चंद्रमा मिशन पर अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे प्राडा का स्पेससूट, खास वजह से हुआ है डिजाइन
    अगली खबर
    नए चंद्रमा मिशन पर अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे प्राडा का स्पेससूट, खास वजह से हुआ है डिजाइन
    नए चंद्रमा मिशन के लिए प्राडा ने डिजाइन किया स्पेससूट

    नए चंद्रमा मिशन पर अंतरिक्ष यात्री पहनेंगे प्राडा का स्पेससूट, खास वजह से हुआ है डिजाइन

    लेखन सयाली
    संपादन बिश्वजीत कुमार
    Oct 18, 2024
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    इटली के मिलान में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल कांग्रेस में एक्सिओम स्पेस और प्राडा ने अपने नए स्पेससूट डिजाइन का खुलासा किया है।

    इस सूट को एक्सिओम एक्स्ट्रावेहिकल मोबिलिटी यूनिट (AxEMU) नाम दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, नासा के आर्टेमिस III मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री यही स्पेससूट पहनने वाले हैं।

    आइए इस स्पेससूट के निर्माण और इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मिशन

    चंद्रमा पर कदम रखने वाली पहली महिला भी पहनेंगी यह स्पेससूट

    यह 1972 के बाद इंसान के चंद्रमा पर उतरने वाला पहला ऐतिहासिक मिशन होगा। चंद्रमा पर कदम रखने वाली पहली महिला बनने जा रहीं क्रिस्टीना कोच भी इस मिशन का हिस्सा रहेंगी।

    एक्सिओम स्पेस के अध्यक्ष मैट ओन्डलर ने कहा, "हमारी विशिष्ट टीमों ने स्पेससूट विकास को फिर से परिभाषित किया है और AxEMU के लिए अत्याधुनिक डिजाइन दृष्टिकोण लागू किया है।"

    इस मिशन का हिस्सा रहने वाले सभी अंतरिक्ष यात्री प्राडा का ही सूट पहनने वाले हैं।

    डिजाइन

    इंजीनियरिंग और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मेल है यह स्पेससूट

    एक्सिओम स्पेस और प्राडा ने इंजीनियरिंग और आधुनिक डिजाइन को एक साथ मिलाने के लक्ष्य से यह सूट तैयार किया है।

    सामग्री, निर्माण तकनीक और फैशन में प्राडा के कौशल ने एक ऐसा स्पेससूट बनाने में मदद की, जो अंतरिक्ष यात्रियों को उच्च तापमान और चंद्र धूल जैसी अत्यधिक चंद्र स्थितियों से बचा सकता है।

    प्राडा के मुख्य विपणन अधिकारी लोरेंजो बर्टेली ने भी इस रचना पर गर्व व्यक्त किया और इसकी जमकर सराहना भी की।

    स्पेससूट

    जानिए इस नए स्पेससूट की खूबियां और विशेषताएं

    यह AxEMU सूट सफेद रंग की सामग्रियों से बनाया जाएगा, जो गर्मी को रिफ्लेक्ट करेगा और अंतरिक्ष यात्रियों की रक्षा करेगा।

    इसे पहनने से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की खोज करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे आसानी से चल सकेंगे।

    इसमें पुनर्योजी कार्बन डाइऑक्साइड स्क्रबिंग तंत्र और मजबूत शीतलन तकनीक जैसी प्रणालियां शामिल की गई हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों को 8 घंटे तक चलने वाले स्पेसवॉक के दौरान सुरक्षित रखेंगी और उनका आराम भी सुनिश्चित करेंगी।

    खूबियां

    18 अक्टूबर से मिलान में प्रदर्शित किया जाएगा यह स्पेससूट

    यह सूट एक आकार का है, जो सभी लोगों को आसानी से फिट हो सकता है। इसमें लाइट, एक HD कैमरा और 4G/LTE संचार मौजूद है।

    एक्सिओम स्पेस ने कहा कि सूट के विकास का अंतिम चरण भी लगभग पूरा हो चुका है और यह पहले ही एक महत्वपूर्ण दबावयुक्त सिमुलेशन को पूरा कर चुका है।

    इस स्पेससूट को 18 अक्टूबर से मिलान के गैलेरिया विटोरियो इमानुएल II में जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

    मिशन

    क्या है आर्टेमिस III मिशन?

    आर्टेमिस III मिशन को नासा सितंबर, 2026 में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    इसमें 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे, जिनमें 2 चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। मिशन का प्रमुख उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरना है, जहां पानी और अन्य संसाधन होने की संभावना है।

    मिशन के जरिए चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक शोध और डाटा इकट्ठा किया जाएगा, जिसका लक्ष्य भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करना और मंगल मिशन की तैयारी करना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चांद
    अंतरिक्ष यात्री
    अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष अभियान

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    चांद

    आज दिखेगा 2022 का सबसे बड़ा चांद, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    चांद पर मौजूद हैं नील आर्मस्ट्रॉन्ग के पैरों के निशान, NASA ने शेयर किया वीडियो नासा
    भविष्य में चांद पर होगा बच्चों का जन्म, शून्य गुरुत्वाकर्षण वाला शहर बना रहे हैं वैज्ञानिक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    सामने आया चांद से जुड़ा रहस्य, ऐसे हुआ था धरती के इकतौले उपग्रह का निर्माण नासा

    अंतरिक्ष यात्री

    NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग प्रोग्राम में चुनी गईं भारतीय मूल की अतिरा प्रीता रानी नासा
    NASA के आर्टेमिस 1 अंतरिक्ष अभियान का हिस्सा बने भारतीय वैज्ञानिक अमित पांडेय चांद
    सच हो सकता है पृथ्वी से अंतरिक्ष तक लिफ्ट लगाने का सपना, खास एलिमेंट की तलाश लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    8 साल की बच्ची ने हैम रेडियो से की अंतरिक्ष यात्री से बात, ऑडियो वायरल नासा

    अंतरिक्ष

    स्पेस-X ने अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों के लिए शुरू किया बचाव अभियान, लॉन्च किया फाल्कन 9  अंतरिक्ष अभियान
    किसी अंतरिक्ष यात्री को आमतौर पर कितनी ट्रेनिंग लेनी पड़ती है? अंतरिक्ष यात्री
    क्या अंतरिक्ष यात्रा पर चंद्र और सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव पड़ता है? सूर्य ग्रहण
    क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, सुनीता विलियम्स को लाएंगे पृथ्वी पर वापस सुनीता विलियम्स

    अंतरिक्ष अभियान

    चीन का चांग ई-6 अंतरिक्ष यान चंद्रमा से सैंपल लेकर पृथ्वी पर आया वापस चीन समाचार
    चांग ई-6 मिशन: बीजिंग में कैप्सूल से बाहर निकाला गया चंद्रमा से  लाया गया सैंपल चीन समाचार
    एक भारतीय को अंतरिक्ष में भेजेगी ब्लू ओरिजिन, अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए ऐसे करें आवेदन अंतरिक्ष
    अब अंतरिक्ष यात्री करेंगे पहला निजी स्पेसवॉक, स्पेस-X जल्द लॉन्च करेगी मिशन स्पेस-X
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025