Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / हॉकी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य हुई आरोग्य सेतु ऐप, दिल्ली मेट्रो भी कर रही विचार
  • टेक्नोलॉजी

    हॉकी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य हुई आरोग्य सेतु ऐप, दिल्ली मेट्रो भी कर रही विचार

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट May 14, 2020, 10:28 am
    हॉकी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य हुई आरोग्य सेतु ऐप, दिल्ली मेट्रो भी कर रही विचार
  • किसी भी टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारत के हॉकी खिलाड़ियों को पहले अपने स्मार्टफोन्स में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी।

    हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई कोरोना वायरस (COVID-19) ट्रैकर ऐप अनिवार्य कर दी है।

    अपनी गाइडलाइंस में हॉकी इंडिया ने कहा है कि आरोग्य सेतु में जिन खिलाड़ियों का स्टेटस 'सेफ' या 'लो रिस्क' होगा, केवल उन्हें ही टूर्नामेंट में भाग लेने दिया जाएगा।

  • इस खबर में
    गाइडलाइंस में कही गई है यह बात दिल्ली मेट्रो में भी सफर के लिए अनिवार्य हो सकती है आरोग्य सेतु एक सीट छोड़कर बैठना होगा विशेष ट्रेनों में सफर के लिए भी जरूरी है आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य करना अवैध- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज क्या है आरोग्य सेतु ऐप और कैसे करें इस्तेमाल?
  • गाइडलाइंस

    गाइडलाइंस में कही गई है यह बात

  • गाइडलाइंस में कहा गया है, 'सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को आगामी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निकलने से पहले आरोग्य सेतु पर स्टेटस देखना होगा। अगर किसी खिलाड़ी या कर्मचारी का स्टेटस 'मॉडरेट' या 'हाई रिस्क' में होता है तो उन्हें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यात्रा नहीं करनी चाहिए।'

    बता दें कि केंद्र सरकार भी सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप रखना अनिवार्य कर चुकी है। हालांकि, इसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • दिल्ली मेट्रो

    दिल्ली मेट्रो में भी सफर के लिए अनिवार्य हो सकती है आरोग्य सेतु

    दिल्ली मेट्रो में भी सफर के लिए अनिवार्य हो सकती है आरोग्य सेतु
  • लॉकडाउन के बाद जब दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू होगा, तब सभी यात्रियों का तापमान और आरोग्य सेतु पर स्टेटस चेक किया जाएगा।

    इसके बाद ही उन्हें स्टेशन में एंट्री मिलेगी। मेट्रो के इस प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

    बताया जा रहा कि यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और आरोग्य सेतु ऐप पर स्टेटस चेक करना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के नए प्रोटोकॉल में शामिल होगा। CISF के पास दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

  • दिल्ली मेट्रो

    एक सीट छोड़कर बैठना होगा

  • बताया जा रहा है कि संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हए एक सीट छोड़कर बैठना होगा और खड़े होकर सफर करने पर भी पाबंदी रह सकती है।

    इसके अलावा स्टेशन परिसर में स्मार्ट कार्ड और टोकन के जरिये सफर करने वाले यात्रियों की अलग लाइन बनाई जाएगी।

    अभी तक दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू होने की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। जल्द ही इस बारे में कोई सूचना आ सकती है।

  • अनिवार्यता

    विशेष ट्रेनों में सफर के लिए भी जरूरी है आरोग्य सेतु

  • लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान केंद्र सरकार 51 विशेष राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कर रही है।

    15 अलग-अलग रूटों पर चलने वाली इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने जिले में रहने वाले सभी लोगों के लिए ऐप रखना अनिवार्य किया है। ऐसा न होने पर लोगों को सजा दी जा सकती है।

  • सवाल

    ऐप को अनिवार्य करना अवैध- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज

  • आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य करने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएन श्रीकृष्णा ने पूरी तरह गैर-कानूनी बताया था।

    उन्होंने पूछा कि किस कानून के तहत इसे अनिवार्य किया गया है? अभी तक इसके लिए कोई कानून नहीं है।

    जस्टिस श्रीकृष्णा ने कहा, "नोएडा पुलिस का आदेश पूरी तरह अवैध है। मैं मान रहा हूं कि भारत लोकतांत्रिक देश है और ऐसे आदेशों को अदालतों में चुनौती दी जा सकती है।"

  • आरोग्य सेतु

    क्या है आरोग्य सेतु ऐप और कैसे करें इस्तेमाल?

  • आरोग्य सेतु को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह यूजर को कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद संभावित खतरे की जानकारी देती है।

    इसकी ट्रेकिंग ब्लूटूथ और लोकेशन जनरेटेड ग्राफ के जरिये की जाती है। इसके जरिये ही यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या न आने की जानकारी देती है।

    ऐप और इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप यहां टैप कर सकते हैं।

  • दिल्ली मेट्रो
  • कोरोना वायरस
  • लॉकडाउन
  • आरोग्य सेतु
  •  
ताज़ा खबरें
  • माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा कोरोना, संक्रमित पाया गया नॉर्वे का पर्वतारोही
    माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा कोरोना, संक्रमित पाया गया नॉर्वे का पर्वतारोही
    दुनिया
  • IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    खेलकूद
  • साल में सरकार को दो बार मिली ऑक्सीजन की कमी की चेतावनी, लेकिन नहीं बदले हालात
    साल में सरकार को दो बार मिली ऑक्सीजन की कमी की चेतावनी, लेकिन नहीं बदले हालात
    देश
  • हरियाणा: चोर ने अस्पताल से चुराया बैग, वैक्सीन निकली तो वापस कर बोला- सॉरी
    हरियाणा: चोर ने अस्पताल से चुराया बैग, वैक्सीन निकली तो वापस कर बोला- सॉरी
    देश
  • बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार श्रवण राठौर का कोरोना वायरस के कारण निधन
    बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार श्रवण राठौर का कोरोना वायरस के कारण निधन
    मनोरंजन
चर्चित विषय
आईफोन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स ऐपल वीवो मोबाइल मोटोरोला मोबाइल स्मार्टफोन लीक
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021