लॉकडाउन के बीच मुंबई से अमेरिका पहुंची सनी लियोन, बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम
कोरोना वायरस का कहर इस समय पूरी दुनिया में फैला हुआ है। वहीं देश में लगे लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे में बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोन पति डेनियल वेबर और तीना बच्चों बेटी निशा, बेटे नोहा और आशेर के साथ अमेरिका पहुंच चुकी हैं। उनका मानना है कि यहां उनके बच्चे कोरोना वायरस से ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। इस बात की जानकारी सनी ने खुद सोशल मीडिया पर दी।
बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया फैसला
सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया की सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। जब आपके जिंदगी में बच्चे होते हैं, तो आपकी प्राथमिकताएं पीछे रह जाती हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे और डेनियल को बच्चों को किसी सुरक्षित जगह ले जाने का मौका मिला। हमारे घर से दूर घर, लॉस एंजिलस में हमारा एक सीक्रेट गार्डन है। मैं जानती हूं मेरी मां चाहती होंगी कि मैं ऐसा ही करुं।'
लॉस एंजिलिस में भी है सनी का घर
सनी ने अपनी मां को याद करते हुए उन्हें 'मिस यू मॉम' लिखा है। उनके बाद डेनियल ने अमेरिका पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने अपनी एक तस्वीर में लिखा, 'क्वारंटाइन पार्ट 2, इतना बुरा भी नहीं है। नई वाइब्स के साथ बेहतर हो रहा हूं।' बता दें कि सनी और डेनियल के पास अमेरिका की नागरिकता है और वहां घर भी है। इसलिए वे विदेशी नागरिकों के लिए चल रही विदेश फ्लाइट्स से अपने देश वापिस जा सकते हैं।
सनी ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सनी लियोन
सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह लगातार फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो पोस्ट की थी। इसके जरिए उन्होंने लॉकडाउन में अपने वर्कआउट की एक झलक दिखाई थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं दौड़ते हुए स्ट्रॉलर को धक्का देती हूं तो वर्कआउट शर्ट का वजन 10 किलोग्राम और बढ़ जाता है। लोल लॉकडाउन लाइफ!'
सनी ने दिखाया लॉकडाउन में वर्कआउट का अंदाज
बिग बॉस के बाद मिली सनी को लोकप्रियता
सनी को 2011 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' से लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद उन्हें लेकर काफी विवाद भी हुए, लेकिन सनी ने जल्द ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म 2' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। सनी को पिछली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। इस फिल्म में वह सिर्फ एक गाने में ही दिखी थीं।